मावली में एनएच 162 ई अवाप्ति पर आपत्तियां, अधिकारियों ने किया मौका मुआयना
जन जागरण नगर विकास मंच की आपत्तियों पर भूमि अवाप्ति अधिकारी ने एनएच अधिकारियों के साथ मावली में सीमांकन और नाला निर्माण का आश्वासन दिया।

भारत का राजपत्र प्राधिकरण से प्रकाशित अधिसूचना दिनांक 3.2.2026 और अखबार दैनिक भास्कर में प्रकाशन दिनांक 20.2.2026 के सन्दर्भ में जन जागरण नगर विकास मंच की ओर से आपत्तियां दर्ज कराई गई।
अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई और मौका मुआयना
- भूमि अवाप्ति अधिकारी (एन.एच.162 ई.) रमेश सीरवी पुनाडिया ने तुरंत संज्ञान लिया।
- एन.एच. 162 ई. के एक्स.ई.एन. भूपेन्द्र कुमार, कॉन्ट्रेक्टर एवं अन्य को तलब किया गया।
- एन.एच. के अधिकारियों ने जन जागरण नगर विकास मंच के सदस्यों पन्नालाल जीणावत और ललित वसीटा के साथ आपत्तियों को सुन-समझ तथा आपत्तियों का मौका मुआयना किया।
निर्णय और आश्वासन
"मावली नगरपालिका क्षेत्र में से होकर गुजरने वाली एन.एच. 162 ई. सड़क तथा एन.एच. की अवाप्तशुदा भूमि का डिमार्केशन करवाये जाकर पिलर खड़े किये जायेंगे।"
हेमसागर तालाब से नाथेला तालाब तक बनने वाली सड़क और ब्रिज के समान्तर बरसात के पानी की निकासी को नाथेला तालाब में डायवर्ट करने के लिये हेमसागर से मामादेव लिंक व नाथेला तालाब तक बड़े नाले का निर्माण किया जाएगा।
जल निकासी और मरम्मत योजना
- नाथेला तालाब की पाल पर निर्मित होने वाली सड़क पर जो पुल निर्मित किये जाने प्रस्तावित है उनका निर्माण नहीं कराया जाएगा।
- मावली आबादी क्षेत्र का गन्दा पानी नाथेला तालाब में सम्मिलित नहीं कर आगे निकालने हेतु अखाड़ा मन्दिर से आगे सड़क के समानान्तर नाला बनाया जाएगा।
- सड़क निर्माण में किये गये हेमसागर के क्षतिग्रस्त को पूर्ववत किया जाएगा।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
