मावली | 29 जनवरी 2026, गुरूवार

साईकिल वितरण का भव्य आयोजन

मावली ब्लॉक एवं खेमली ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में साईकिल वितरण का आयोजन किया गया। कक्षा 09 में अध्ययनरत बालिकाओं को अपने निवास स्थान से विद्यालय तक पहुँचने / आने- जाने के लिए राज्य सरकार द्वारा साईकिल वितरण की जा रही है।

समारोह एवं जन-भागीदारी

ब्लॉक स्तरीय साईकिल वितरण समारोह पश्चात प्रत्येक ग्राम पंचायत/ विद्यालय स्तर पर शिक्षकों/ अभिभावकों/ जनप्रतिनिधियों/ नागरिकों/ विद्यार्थियों/ महिलाओं की उपस्थिति में कक्षा 09 की छात्राओं को साईकिल वितरण की गई।

लाभान्वित क्षेत्र और विद्यालय

गुरूवार को इन प्रमुख क्षेत्रों के विद्यालयों में वितरण कार्य संपन्न हुआ:

भीमल

खेमपुर

उदा खेड़ा

ढ़ूंढ़िया

आमली

नूरड़ा

घासा

नाहरमंगरा

भीमल, खेमपुर, उदा खेड़ा, ढ़ूंढ़िया, आमली, नूरड़ा, घासा, नाहरमंगरा के विद्यालयों में कक्षा-9 की बालिकाओं को गुरूवार को साईकिल वितरण की गई।

"साईकिल पाकर बालिकाओं के खिले चेहरे।"

Updated On
Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story