मावली में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा गृह-गृह गायत्री यज्ञ आयोजित
शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गायत्री मंत्रोच्चार के साथ अन्नप्राशन और पुसंवन संस्कार संपन्न हुए।

मावली के गायत्री नगर में आयोजित गृह-गृह गायत्री यज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां देते श्रद्धालु और परिजन।
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा की सूक्ष्म प्रेरणा से जन्म शताब्दी वर्ष-2026 के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत रविवार को मावली क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा, भक्ति और वैदिक परंपरा के साथ “गृह-गृह गायत्री यज्ञ” आयोजित किए गए। धार्मिक आयोजनों के दौरान पूरा वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार, आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्तिमय भावनाओं से गुंजायमान रहा।
गायत्री नगर स्थित शिव मंदिर, श्री सत्यनारायण मंदिर एवं शनि देव मंदिर में विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गायत्री यज्ञ सम्पन्न हुए। इसके अतिरिक्त श्रद्धालु रमेशचंद्र विजयवर्गीय एवं चतुर किशोर पारीक के निवास स्थानों पर भी गृह-गृह गायत्री यज्ञ आयोजित किए गए, जहां श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर यज्ञीय परंपरा के प्रति आस्था प्रकट की।
आयोजन के दौरान शांतिकुंज के संस्कार अभियान के अंतर्गत एक बालक का अन्नप्राशन संस्कार तथा दो बहनों का पुसंवन संस्कार वैदिक रीति-रिवाज एवं विधि-विधान के साथ सम्पन्न कराया गया। नई पीढ़ी में नैतिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों के संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित इन संस्कारों में परिजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
गृह-गृह गायत्री यज्ञों का संचालन यज्ञाचार्य खुमा गुर्जर, जसवंत सिंह, देवीलाल गुर्जर, श्याम सुंदर शर्मा एवं घनश्याम साधक द्वारा किया गया। आयोजन में मावली गायत्री परिवार के कार्यकर्ता हरीश दाधीच, श्रीमती नीलम दाधीच, श्रीमती अनिश शर्मा, महेश भट्ट, ओमप्रकाश खत्री, ललित बड़ गुर्जर, रणछोड़ पारिख एवं राजेंद्र भट्ट का विशेष सहयोग रहा।
जिला संयोजक नरेंद्र त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य जन-जन तक गायत्री मंत्र, यज्ञ एवं वैदिक संस्कारों की महिमा को पहुंचाना बताया गया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया तथा समाज की सुख-समृद्धि, शांति और मंगलकामना के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई।

Vikas Chawada (Udaipur)
नाम: विकास चावड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)
कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)
अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय
बीट और मुख्य विषय
- स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
- राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
- जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
हायर सेकेंडरी
