मावली में दोनों ब्लॉक की संयुक्त समीक्षा एवं नियोजन बैठक चार फरवरी को आयोजित होगी
उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में बोर्ड परीक्षा उन्नयन, शाला दर्पण रैंकिंग और नवीन शैक्षिक सत्र की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
बैठक का समय एवं स्थान
उपखण्ड क्षेत्र मावली अंतर्गत दोनों ब्लॉक की संयुक्त बैठक चार फरवरी, बुधवार को मावली पंचायत समिति परिसर सभागार में प्रातः ग्यारह बजे उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में प्रारंभ होगी।
प्रतिभागी एवं उपस्थिति
फरवरी माह की समीक्षा एवं नियोजन बैठक में निम्नलिखित अधिकारी भाग लेंगे:
- दोनों शैक्षिक ब्लॉक के समस्त पीईईओ /यूसीईईओ/ प्रधानाचार्य।
- दोनों ब्लॉक के सभी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधान।
- सभी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधान।
- सभी महात्मा गॉंधी राजकीय विद्यालयों के संस्था प्रधान एवं मॉडल स्कूल प्रधानाचार्य।
प्रमुख वक्ता एवं विषय
- "समान परीक्षा एवं पाठ्यक्रम पर वार्ता सुनील मण्डोवरा द्वारा"
- "बोर्ड परीक्षा उन्नयन कार्यक्रम की वार्ता मोहन लाल स्वर्णकार द्वारा"
- "समग्र शिक्षा से संबंधित समस्त गतिविधियों पर विभाग के प्रभारियों द्वारा चर्चा"
बैठक के मुख्य कार्यसूची बिंदु
बैठक में आगामी योजनाओं और प्रगति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी:
- नया शैक्षिक सत्र एवं प्रवेश एक अप्रैल से शुभारंभ होने की प्रचार- प्रसार की योजना।
- शाला दर्पण रैंकिंग (नवीन पैरा मीटर पर चर्चा)।
- विद्यार्थी एवं स्टाफ की ऑनलाइन उपस्थिति व राज सिम्स पॉर्टल पर शत् प्रतिशत एमडीएम प्रविष्टि पर चर्चा।
- आधार, जन आधार ऑथेंटिकेशन एवं शत् प्रतिशत डीबीटी।
- ज्ञान संकल्प पॉर्टल, पीपीसी पर चर्चा, विद्यालयों में विद्यार्थी सुरक्षा।
- विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों की समस्त गतिविधियों पर चर्चा, प्रगति एवं आगामी योजना।
- परीक्षा परिणाम शाला दर्पण पॉर्टल पर अपलोड करना।
- समन्वय एवं कम नामांकन वाले विद्यालयों की प्रगति।
- लम्बित अनुकम्पा नियुक्ति प्रकरण का निस्तारण।
- लेखा संबंधित वार्ता एवं साईकिल वितरण प्रगति।
- अन्य बिन्दु अध्यक्ष महोदय की अनुमति से समीक्षा एवं नियोजन बैठक में सम्मिलित होंगे।
आदेश एवं निर्देश
दोनों ब्लॉक के सभी विभागों के पदाधिकारियों व शिक्षा विभाग गतिविधि प्रभारियों एवं संस्था प्रधानों को अपनी तैयारी के साथ समय पर निर्धारित बैठक स्थल पर उपस्थित रहने हेतु आदेशित किया गया

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
