मावली गांव वार्ड 17-18 के मजीद से भेरू घाटी स्थित मकानों में पिछले 7 दिन से पानी की सप्लाई नहीं की गई। जिससे महिलाएं परेशान हुई। इस परेशानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने मावली गांव स्थित मुख्य रोड को बंद किया।

प्रशासन का हस्तक्षेप और आश्वासन

वहां से पुलिस प्रशासन के आने पर सभी महिलाओं को तहसील कार्यालय भेजा गया। वहां तहसीलदार साहब और जलदाय विभाग के अधिकारियों ने आकर बात करी और जल्द ही समस्या का निवारण किया।

  • महिलाओं द्वारा बताया गया की "ये समस्या हमेशा 1-2 महीने में होती हैं।"
  • अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि "इसका भी जल्द निवारण किया जाएगा।"

पनघट योजना पर सवाल और जांच की मांग

पुरानी ग्राम पंचायत के बाहर पनघट योजना बनाई थी, उसको भी हटा दिया गया। नगर पालिका से पूछने पर बताया गया कि "हमने नहीं हटाई", तो इस पर भी जांच करी जाए।

मौके पर उपस्थित लोग

इस विरोध प्रदर्शन और वार्ता के दौरान निम्नलिखित लोग मौजूद थे:

  • महिलाएं: सविता चौधरी, जमना चौधरी, मीना सोनी, सलमा अंसारी, रेशमा, शहनाज, अजरा, भगवती बाई, शांता बाई, देउ बाई, कंकू बाई।
  • अन्य प्रतिनिधि: पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र सिंह गुर्जर, NSUI जिला महासचिव विशाल चौधरी, साहिल, अल्ताफ खान, गोपाल चौधरी, इस्माइल, रजाक, हीरा लाल, रोशन लाल आदि।
Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story