मावली। सेवा और समर्पण की सनातन परंपरा को जीवंत रखते हुए हनुमान जयंती के पावन अवसर पर आज श्री व्यापार मण्डल मावली द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जनहित में मुख्य बाजार में शीतल जल की प्याऊ का विधिवत शुभारंभ किया गया। भीषण गर्मी की दस्तक के बीच राहगीरों और आमजन को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित इस सेवा प्रकल्प का आगाज व्यापार मण्डल के संरक्षक राजेंद्र कुमार गोखरू एवं संरक्षक जयप्रकाश बोकाड़िया, व्यापार मण्डल अध्यक्ष निर्मल कुमार लोढा तथा सकल जैन समाज अध्यक्ष जयेश कुंमठ की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ व्यापारियों और प्रबुद्धजनों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए सामूहिक रूप से जल सेवा के इस पुनीत कार्य को गति प्रदान की। उद्घाटन समारोह के दौरान वरिष्ठ व्यापारी अशोक पगारिया, अशोक मारवाड़ी, हेमेंद्र सोनी, राजतिलक सोनी, रमेश बड़ालमिया, गिरीश देवपुरा, हिम्मत खटवड़, त्रिफुल पगारिया, बद्री भाई जाट, मिठू दास वैष्णव एवं बंशी जाट सहित अनेक व्यापारी बंधु उपस्थित रहे। व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने बताया कि यह प्याऊ आगामी ग्रीष्मकाल तक अनवरत रूप से संचालित रहेगी, जिससे बाजार में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को शुद्ध एवं शीतल पेयजल सुलभ हो सके। हनुमान जयंती पर शुरू हुआ यह सेवा कार्य न केवल व्यापारिक एकजुटता को दर्शाता है, बल्कि सामाजिक सरोकारों के प्रति मावली के व्यापारियों की अटूट प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story