मावली में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन: सर्व हिंदू समाज ने निकाली भव्य शोभा यात्रा
मावली मंडल के दस गांवों से निकली कलश यात्रा के साथ स्वदेशी अपनाने और संयुक्त परिवार के महत्व पर संतों ने विचार साझा किए।

धर्मनगरी मावली में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन के दौरान मुख्य मार्गों से कलश और शोभा यात्रा निकालते सर्व हिंदू समाज के श्रद्धालु।
धर्मनगरी मावली की पूण्य धरा पर विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें सर्व हिंदू समाज ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
भव्य कलश एवं शोभा यात्रा
कार्यक्रम मावली मंडल के सभी दस गाँवों की ओर से कलश यात्रा एवं शोभा यात्रा के साथ प्रारंभ हुई जो मावली में मुख्य चौराहा पर त्रिवेणी संगम के रूप में शामिल होकर सभा स्थल पहुँची। मुख्य मार्गों पर पुष्पवर्षा की गयी। शोभा यात्रा में समाज द्वारा इस नारे के साथ सभा स्थल तक पहुँचे:
"हिंदू-हिंदू भाई-भाई दूसरी जाति कहाँ से आई, जात पात की करो विदाई हिंदू- हिंदू भाई- भाई"
सम्मेलन में पधारे मुख्य अतिथि एवं संतगण
- श्रीमान सतीश जी (क्षेत्रीय संयोजक स्वदेशी जागरण मंच - मुख्य वक्ता)
- अमित दास जी महाराज
- शिवानंद जी महाराज
- बाबा राम दरबार
- भेरू महाराज
- संजय गिरी जी
- अमित पुरी जी
- किन्नर अखाड़ा से प्रियंका भुआसा एवं उनकी शिष्या
कार्यक्रम का विवरण एवं उद्बोधन
कार्यक्रम की शुरुआत भारतमाता की पूजा के साथ की गयी। आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का उपरना पहनाकर स्वागत किया गया।
- मुख्य वक्ता सतीश जी द्वारा स्वदेशी भाषा एवं वस्तु अपनाने का आह्वान किया गया।
- संतो द्वारा कुटुंब प्रबोधन एवं संयुक्त परिवार के भावों पर बल दिया गया।
- पोडियम पर संत रवि दास जी के 650 वाँ जन्म वर्ष के उपलक्ष में पूरे साल के कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।
आभार एवं महाप्रसादी
अंत में किन्नर अखाड़ा से पधारे प्रियंका भुआजी ने हिंदू समाज को एक जाजम पर देखकर प्रसन्नता व्यक्त की एवं उन्हे जो सम्मान मिला उसके लिए धन्यवाद दिया।
तत् पश्चात महाप्रसादी में सामूहिक भोज "एक संगत एक पंगत" का भाव का संदेश दिया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
