मावली में पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी बैठक, 40 सीटों पर 130 आवेदन
मावली विधानसभा में पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी बैठक हुई। मावली और घासा पंचायत समितियों के 34 सदस्यों व जिला परिषद की 6 सीटों समेत 40 सीटों के लिए कुल 130 आवेदन आए।

मावली विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को कांग्रेस कार्यालय मावली में विधायक पुष्कर लाल डांगी की अगुवाई में सम्पन्न हुई। बैठक में मावली और घासा पंचायत समिति के प्रधान पद के साथ उदयपुर जिला प्रमुख का पद कांग्रेस के पक्ष में लाने के लिए एकजुट होकर चुनाव लड़ने पर जोर दिया गया।
बैठक के मुख्य अतिथि मावली प्रधान नरेन्द्र कुमार जैन तथा विशिष्ट अतिथि मावली विधानसभा प्रभारी जमनालाल शर्मा, जिला परिषद सदस्य प्रभारी ललित गुर्जर, बंशीलाल गवारिया, भारत सिंह भीमावत, भेरूसिंह सारंगदेवोत, योगेश लौहार और युवराज सिंह बाघेला रहे।
विधायक पुष्कर लाल डांगी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मावली और घासा दोनों पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान बनाने हैं और उदयपुर जिला प्रमुख भी कांग्रेस का बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू ने कहा कि मावली विधानसभा के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर साथ मिलकर चुनाव लड़ना है। उन्होंने कहा कि एकजुट रहकर मावली और घासा दोनों पंचायत समितियों में कांग्रेस का प्रधान बनाया जाएगा और उदयपुर जिला प्रमुख भी कांग्रेस का बनाया जाएगा।
मावली विधानसभा कांग्रेस प्रभारी जमनालाल शर्मा ने बताया कि मावली पंचायत समिति के 17 पंचायत समिति सदस्यों, घासा पंचायत समिति के 17 सदस्यों और जिला परिषद की 6 सीटों के लिए कांग्रेस कार्यालय में आवेदन लिए गए। सभी 40 सीटों के लिए कुल 130 आवेदन आए।
मावली प्रधान नरेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि कार्यकर्ताओं में अच्छा जोश है और मावली विधानसभा की दोनों पंचायत समितियों में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी। खेमली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणावत ने कहा कि मावली और फतहनगर सनवाड नगरपालिका में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साथ मिलकर अच्छा प्रदर्शन किया था। इस चुनाव में भी एकजुट रहकर उससे और अच्छा प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक में मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू, खेमली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणावत, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष खेमली महेश पालीवाल, मांगीलाल मेघवाल, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष प्रभु लाल जाट, नानालाल नागदा, रूपलाल डांगी, नारायण गायरी, मोतीसिंह राणावत, देवकीशन लौहार, शंकर लाल गायरी, पूर्व युवा अध्यक्ष निरंजन चौधरी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राधाकृष्ण शर्मा, मावली विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष गणपत डांगी, मावली युवा ब्लॉक अध्यक्ष भोजपुरी गोस्वामी, पूर्व प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार श्रीमाली, चिराग चौधरी, मांगीलाल टेलर, तेजपाल सालवी, नरेश मेघवाल, बसंत त्रिपाठी, प्रेमचंद्र खटीक, देवीलाल जाट, नाथूलाल भील, श्रवण नाथ चौहान और बंशीदास वैरागी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Bhupesh Prajapat (Udaipur)
नाम: भूपेश प्रजापत
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: मावली (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति और क्राइम (अपराध)
परिचय
भूपेश प्रजापत मावली क्षेत्र के ग्राउंड रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय राजनीति और आपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही वह क्षेत्र की जन समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों व उनकी जांच पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
भूपेश प्रजापत शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं।
