कस्बे के उदयपुर रोड स्थित आम्रपाली होटल के समीप सामलाती खातेदारी भूमि पर अवैध व्यावसायिक निर्माण को लेकर उपजा विवाद अब थाने और नगर पालिका की चौखट तक पहुँच गया है। एक खातेदार द्वारा अपनी ही जमीन पर जबरन निर्माण और विरोध करने पर मिल रही धमकियों के आरोपों ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है, जिसके बाद प्रार्थी ने प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप कर अवैध कार्य रुकवाने की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी निखिल त्रिपाठी पुत्र गोपाल त्रिपाठी ने नगर पालिका और स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उदयपुर रोड पर उनके पिता की सामलाती खातेदारी की भूमि स्थित है। आराजी नंबर 1377 और 1378 की इस विवादित जमीन पर पड़ोस के खातेदार श्रीमती सीमा उपाध्याय पत्नी मुकेश उपाध्याय और मुकेश उपाध्याय पुत्र भंवरलाल द्वारा कथित तौर पर अनधिकृत रूप से प्रवेश किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उक्त व्यक्ति प्रार्थी की खातेदारी जमीन पर जबरन दुकानों का व्यावसायिक निर्माण कार्य करवा रहे हैं।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि जब उन्होंने इस अतिक्रमण और अवैध निर्माण को रोकने का प्रयास किया, तो विपक्षीगणों द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और कार्य न रोकने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दी गईं। प्रार्थी निखिल त्रिपाठी ने प्रशासन को सौंपे पत्र में स्पष्ट किया है कि बार-बार मना करने के बावजूद निर्माण कार्य को युद्ध स्तर पर जारी रखा जा रहा है, जो कानूनन गलत है। प्रार्थी ने अपनी सुरक्षा और भूमि के संरक्षण की गुहार लगाते हुए प्रशासन से मांग की है कि इस अनधिकृत निर्माण कार्य को अविलंब बंद करवाया जाए और दोषियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाए। इस घटना ने संपत्ति विवादों और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

नाम: भूपेश प्रजापत

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: मावली (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति और क्राइम (अपराध)

परिचय 

भूपेश प्रजापत मावली क्षेत्र के ग्राउंड रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय राजनीति और आपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही वह क्षेत्र की जन समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों व उनकी जांच पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

भूपेश प्रजापत शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं।

Next Story