मावली स्थित राजीव गांधी कांग्रेस कार्यालय में शिक्षक प्रकोष्ठ उदयपुर देहात की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश, प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भदौरिया के अनुमोदन तथा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं संरक्षक बाबूलाल जैन के मार्गदर्शन के बाद उदयपुर देहात शिक्षक प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र आमेटा, प्रदेश उपाध्यक्ष बंशीदास वैरागी, बसन्त कुमार त्रिपाठी, प्रदेश संयुक्त सचिव कैलाश जोशी, उदयपुर जिलाध्यक्ष विजयराज सिंह शक्तावत, सलुम्बर जिलाध्यक्ष निमेश नेमा तथा पूर्व पार्षद हिदायतुल्ला उपस्थित रहे। इस दौरान उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष लालुराम भजात ने देहात जिला कार्यकारिणी की घोषणा की।

घोषित कार्यकारिणी में उदयलाल डामोर को संगठन महासचिव बनाया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सोहनलाल मेघवाल, कालु लाल मेघवाल और दिनेश व्यास को जिम्मेदारी दी गई। महिला उपाध्यक्ष के रूप में आशा मेघवाल को मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष पद पर राजेन्द्र कटारा, पृथ्वी सिंह सोलंकी, राधाकृष्ण शर्मा और पन्ना लाल व्यास को नियुक्त किया गया।

महासचिव पद पर समसुद्दीन मंसूरी, हिरालाल मेनारिया और बंशीलाल परमार को जिम्मेदारी सौंपी गई। सोहनलाल आमेटा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सचिव पद पर विरेन्द्र गरासिया, सुशील कुमार पोखरना, रमेश शर्मा, भरत आमेटा, शिवकिशोर आमेटा और मुबारिक खान पठान को नियुक्त किया गया। संयुक्त सचिव के रूप में अजीज अहमद शेख और भेरूलाल अहारी को मनोनीत किया गया, जबकि सलाहकार के रूप में बंशीलाल चौबीसा और करण सिंह चुंडावत को जिम्मेदारी दी गई।

बैठक के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शिक्षक प्रकोष्ठ के कार्यों का निर्वहन करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

नाम: भूपेश प्रजापत

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: मावली (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति और क्राइम (अपराध)

परिचय 

भूपेश प्रजापत मावली क्षेत्र के ग्राउंड रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय राजनीति और आपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही वह क्षेत्र की जन समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों व उनकी जांच पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

भूपेश प्रजापत शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं।

Next Story