राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीएम श्री, मावली में आयोजित दो दिवसीय तहसील स्तरीय शिक्षक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित हुआ। समारोह में विभिन्न खेलों के विजेता शिक्षक-शिक्षिकाओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुखलाल गुर्जर रहे, जबकि अध्यक्षता प्रधानाचार्य कमलेश दलाल ने की। विशिष्ट अतिथियों में एबीआरएसएम के जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार कोठारी, राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के सुरेश कुमार देशबंधु, वाक्पीठ अध्यक्ष योगेश कुमार जैन, सुधीर कुमार शर्मा, जिला खेल उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार जैन, खेमराज करेला तथा मावली ग्राम सभा अध्यक्ष शंकर लाल जाट सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि सुखलाल गुर्जर ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं, शारीरिक शिक्षक अनुशासन, खेल भावना और स्वस्थ जीवनशैली के संस्कार देकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन और शारीरिक शिक्षकों की भूमिका की सराहना की।

प्रतियोगिता में मावली ब्लॉक के सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक की भूमिका अब्दुल गनी, दिनेश चंद्र व्यास, भगवती प्रसाद शर्मा और मनोहर सिंह राठौड़ ने निभाई।

समापन समारोह में विभिन्न खेलों के विजेता शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक घनश्याम मेघवाल ने किया। प्रतियोगिता ने शिक्षकों को खेलों के माध्यम से अनुशासन, खेल भावना और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ने का अवसर दिया।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story