मावली स्थित जैन श्वेतांबर सुमतिनाथ जैन मंदिर में आज प्रातः 9 बजे से ध्वजा चढ़ाने के अवसर पर विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में विधिकारक द्वारा विधि-विधान से कार्यक्रम सम्पन्न कराए गए, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण व्याप्त रहा।

महावीर नवयुवक मंडल अध्यक्ष राहुल जैन मारवाड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि ध्वजा चढ़ाने के लाभार्थी सौभाग्यमल, सुरेंद्र कुमार, महावीर कुमार छाजेड़, नितांत छाजेड़ चिकारडा वालो द्वारा डीजे डोल के साथ ध्वजा को मावली मुख्य बाजार से जुलूस के रूप में जैन मंदिर तक लाया गया। इस दौरान जुलूस में जैन धर्मावलंबियों ने नाचते-गाते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिर पहुंचने पर सकल जैन समाज मावली की उपस्थिति में विधिपूर्वक पूजा-वंदन कर ध्वजा चढ़ाई गई तथा इसके पश्चात महा आरती का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के उपरांत छाजेड़ परिवार द्वारा समस्त जैन समाज के लिए पीस पैलेस में स्वामीवत्सालय का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष भंवरलाल दुग्गड, ज्ञान गच्छ अध्यक्ष लक्ष्मीलाल सरुपरिया, मूर्तिपूजक संघ अध्यक्ष योगेश मारवाड़ी, सकल जैन समाज अध्यक्ष जयेश जैन कुमठ, व्यापार मंडल अध्यक्ष निर्मल लोढ़ा, पूर्व प्रधान सुशील ओस्तवाल, मंत्री अशोक मारवाड़ी, प्रदेश सदस्य जयेश मारवाड़ी, प्रवीण मारवाड़ी, गौरव गोखरू, अर्जुनलाल बड़ाला, देवेंद्र दुग्गड, नवीन दुग्गड, अंकित कोठारी, जयप्रकाश बोकाडिया, निलेश खटवड़, उत्तम सियाल, अंबेश नवयुवक मंडल अध्यक्ष मोहित सियाल, दिनेश पगारिया, राकेश सरुपरिया, मिथिल जैन, वीरेंद्र शोभावत, राजमल बड़ाला, कमलेश बड़ाला, चतरसिंग सिसोदिया, प्रमोद सामोता सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज की एकजुटता और परंपराओं के संरक्षण का सशक्त उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story