मावली: अवैध निर्माण के छह माह बाद भी नगर पालिका ने नहीं की कार्यवाही
मावली में गड़रियावास, उदयपुर रोड और अन्य क्षेत्रों में अवैध निर्माण को रोकने के लिए छह माह पहले नोटिस जारी होने के बावजूद नगर पालिका ने कोई कार्यवाही नहीं की। ग्रामीणों ने निर्माण ध्वस्त करने की मांग की है, प्रशासन की निष्क्रियता से मिलीभगत का संदेह बढ़ा है।

मावली। नगर पालिका क्षेत्र में अवैध और बिना स्वीकृति के बन रहे मकानों के मामले में छह माह बीत जाने के बाद भी किसी ठोस कार्यवाही का अभाव है। जानकारी के अनुसार मावली में गड़रियावास, उदयपुर रोड और अन्य कई स्थानों पर बिना नगर पालिका की अनुमति और अवैध तरीके से निर्माण जारी है।
करीब छह माह पूर्व नगरपालिका ने गड़रियावास, मुख्य चौराहे सहित सात स्थानों पर अनधिकृत निर्माण कार्यों के लिए नोटिस जारी किया था और संबंधित निर्माण को रोक दिया था। इसके बावजूद, अब तक किसी भी प्रकार की कानूनी या प्रशासनिक कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि नगरपालिका ने केवल निर्माण रोकवाया है, लेकिन कार्यवाही नहीं करने के कारण मिलीभगत का संदेह उत्पन्न हो गया है।
ग्रामीणों की मांग है कि नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी प्रवीण बंसल द्वारा रुकवाए गए निर्माण कार्यों को ध्वस्त किया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार के अवैध निर्माण न हों। इस विषय पर नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी प्रवीण बंसल से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
स्थानीय लोग प्रशासन की निष्क्रियता को लेकर चिंतित हैं और यह मामला नगर पालिका की जवाबदेही और नियमों के पालन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बन गया है।
- मावली में अवैध निर्माणमावली नगर पालिका कार्यवाहीगड़रियावास उदयपुर रोड अवैध भवनप्रवीण बंसल अवैध निर्माण नोटिसमावली निर्माण विवाद 2025मावली नोटिस जारी निर्माण रुकवानामावली बिना स्वीकृति निर्माणMavli illegal construction 2025Mavli municipality action delayMavli unauthorized buildingMavli Gadhariyawas road illegal housesPraveen Bansal notice illegal constructionMavli local residents demand demolitionMavli building regulation violationMavli civic administration negligence

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
