मावली, 30 जनवरी 2026, शुक्रवार।

वरिष्ठ अध्यापक की सेवा निवृत्ति एवं सम्मान

मावली ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खरताणा में सेवारत वरिष्ठ अध्यापक प्राणजीवन पालीवाल की सेवा निवृत्ति 31 जनवरी 2026 को है। ब्लॉक कार्यालय समग्र शिक्षा मावली द्वारा विद्यालय समय पश्चात् सेवा निवृत्त होने वाले वरिष्ठ अध्यापक प्राणजीवन पालीवाल का तिलक लगाकर, उपरणा ओढ़ाकर, मेवाड़ी पाघ पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। विद्यालय स्टाफ द्वारा ब्लॉक कार्यालय समग्र शिक्षा मावली से उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया।

भामाशाहों द्वारा आधुनिक विद्यालय भवन का निर्माण

ब्लॉक कार्यालय स्टाफ ने खरताणा नवीन विद्यालय भवन का अवलोकन किया। खरताणा के निवासी हाल मुकाम मुम्बई के भामाशाह सुभाष एवं नरेश हिरण ने चांदमल भंवर लाल हिरण की स्मृति में खरताणा नवीन विद्यालय भवन का आधुनिक सुविधाओं युक्त अतिसुन्दर भवन तैयार कर समर्पित करने का लक्ष्य रखा है।

जिसमें निम्नलिखित सुविधाएँ सम्मिलित हैं:

  • अट्ठारह कक्षा-कक्ष, दो हॉल, शौचालय, खेल मैदान और फर्नीचर।
  • विद्यार्थियों व विद्यालय हेतु स्मार्ट कक्षा-कक्ष और इण्डोरगेम।
  • सीसीटीवी कैमरे, सोलर सुविधा, वृक्षारोपण और कम्प्यूटर कक्ष।

अति आधुनिक एवं सुविधाओं युक्त विशाल भवन तैयार कर समर्पित करने का लक्ष्य रखा है। भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

प्राणजीवन पालीवाल का सेवा सफर

खरताणा विद्यालय से सेवा निवृत्त होने वाले प्राणजीवन पालीवाल की प्रथम नियुक्ति भुमलावास विद्यालय में हुई, इसके बाद मावली स्टेशन विद्यालय, लदानी, खेमपुर एवं खरताणा विद्यालय में सेवाएं प्रदान की। सेवा निवृत्त होने वाले वरिष्ठ अध्यापक प्राणजीवन पालीवाल ने विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, अतिथियों व संभागियों को एक साथ स्नेह भोज प्रदान कर सामाजिक समरसता का उदाहरण प्रस्तुत किया।

उपस्थित अतिथि एवं स्टाफ

अतिथियों का स्वागत अभिनंदन विद्यालय स्टाफ ने किया जिसमें उपस्थित रहे:

  • शैर सिंह चौहान, प्रहलाद सहाय खोरवाल, विनोद पुरी गोस्वामी, प्रियंका भंडारी, खेमलता जैन।
  • कैलाश चंद्र खटीक, पुखराज प्रजापत, कैलाश टांक, चतर सिंह राणावत, राम लाल जाट।
  • प्रवीण दान, राजेश चौधरी, पुष्पेन्द्र कुमार, दिव्यराज, अभिषेक कुमार, अशोक सामोता।
  • अर्जुन बैरवा, भूपत सिंह, दारा सिंह, दिव्य राज सहित अन्य शिक्षक कर्मचारी व अधिकारी।

ब्लॉक कार्यालय समग्र शिक्षा मावली से सीबीईओ सुख लाल गुर्जर, लेखाधिकारी प्रथम आशीष कुमावत एवं चुन्नी लाल अहीर ने वरिष्ठ अध्यापक प्राणजीवन पालीवाल का स्वागत अभिनंदन कर शुभकामनाएं दी।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story