मावली में एसडीएम की अध्यक्षता में पीईईओ और प्रधानाचार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
उपखण्ड अधिकारी रमेश सिरवी पुनाड़िया ने पालनहार योजना, शाला दर्पण रैंकिंग और बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार हेतु शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मावली पंचायत समिति सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय योजनाओं की प्रगति पर चर्चा करते उपखण्ड अधिकारी रमेश सिरवी पुनाड़िया और शिक्षा विभाग के अधिकारी।
मावली, 04 फरवरी 2026, बुधवार।
बैठक का आयोजन एवं अध्यक्षता
फरवरी माह की समीक्षा एवं नियोजन बैठक उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न। मावली उपखण्ड स्तर पर दोनों शैक्षिक ब्लॉक के सभी पीईईओ /यूसीईईओ/ प्रधानाचार्यों की एक दिवसीय बैठक पंचायत समिति सभागार में आयोजित की गई।
विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा
- एमडीएम एवं बाल गोपाल दुध योजना के संबंधित जानकारी शिक्षक कमलेश त्रिवेदी ने दी।
- सीबीईओ मावली सुख लाल गुर्जर ने जर्जर भवन, विधानसभा प्रश्नोत्तर समय पर भेजने, शाला सम्बलन लक्ष्य शत प्रतिशत पूर्ण करने, पीपीसी पर चर्चा, विद्यालय में विद्यार्थियों की सुरक्षा, विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के लिए गतिविधियों पर चर्चा, साईकिल वितरण, लम्बित अनुकम्पा नियुक्ति पर चर्चा की।
- समस्त प्रकार की प्रतिनियुक्त शिक्षक/ कर्मचारी को मूल पदस्थापन हेतु कार्य मुक्त करने एवं विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में अद्यतन रहने व समग्र प्रगति समय पर संपादित करने के बारे में बताया गया।
परीक्षा एवं लेखा संबंधी दिशा-निर्देश
"परीक्षा पे चर्चा के वार्ताकार सुनील मण्डोवरा द्वारा विस्तार से समझाया गया।"
लेखा संबंधित जानकारी लेखाधिकारी प्रथम आशीष कुमावत द्वारा एसएनए पॉर्टल से संबंधित एवं लेखा संबंधित जानकारी दी गई। बोर्ड परीक्षा पे चर्चा के वार्ताकार पीईईओ चंगेड़ी मोहन लाल सोनी ने बहुत ही उपयोगी जानकारी दी।
डिजिटल पोर्टल एवं नवीन सत्र की तैयारी
नवीन सत्र पर चर्चा संदर्भ व्यक्ति पंकज जोशी द्वारा की गई। इसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई:
- यूडाईस पॉर्टल पर अद्यतन, प्रोफाईल अद्यतन, विद्यार्थी पॉर्टल, शिक्षक पॉर्टल, प्रमाणित करना।
- शाला सम्बलन, शाला दर्पण रैंकिंग सुधार, दैनिक उपस्थिति, पुस्तकालय, विद्युत व सफाई संबंधित जानकारी।
- ओआरएफ प्रविष्टि, एबीएल किट, गणित-विज्ञान किट, कला किट, खेल किट का उपयोग करने।
- परीक्षा परिणाम की शाला दर्पण पॉर्टल पर प्रविष्टि करने, टिकट निस्तारण करने सहित समग्र शिक्षा की गतिविधियों पर चर्चा की गई।
उपखण्ड अधिकारी के निर्देश
"उपखण्ड अधिकारी रमेश सिरवी पुनाड़िया ने पालनहार योजना की प्रगति अद्यतन करते हुए शत् प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने, विद्यार्थी उपस्थिति नियमित करवाने हेतु जानकारी दी।"
पीटीएम बैठक आयोजित कर समस्त लक्ष्य को पूर्ण करने, बोर्ड परीक्षा परिणाम उन्नयन हेतु प्रयास करने, नामांकन वृद्धि, आधार-जन आधार अपडेशन, ज्ञान संकल्प पॉर्टल, पंचायत चुनाव संबंधित विद्यालयों के मतदान कक्ष का भौतिक सत्यापन कर आवश्यक तैयारी हेतु जानकारी दी गई।
सम्मान एवं अनुभव साझाकरण
महात्मा गॉंधी राजकीय विद्यालय सनवाड़ के प्रधानाचार्य भान सिंह राव का तिलक लगाकर, उपरणा ओढ़ाकर, मेवाड़ी पाघ पहनाकर सम्मान अभिनंदन किया गया।
भान सिंह राव ने अपने विद्यालय की सर्वांगीण प्रगति के संबंध में अपने विचार व्यक्त करते हुए अनुभव साझा किये।
व्यवस्था एवं सहयोग
- पंजियन कार्य समग्र शिक्षा मावली से चुन्नी लाल अहीर ने एवं सुचना संग्रहण शिक्षक शांति लाल मीणा ने की।
- झंडियों के लिफाफे वितरण कैलाश प्रजापत व व्याख्याता जगदीश प्रसाद सिंघल ने सहयोग किया।
- अल्पाहार वितरण, पानी व बैठक व्यवस्था में कमल सिंह, शंकर लाल, कैलाश प्रजापत रहे।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
