मावली के निकटवर्ती राजकीय प्राथमिक विद्यालय पेलानेड़ा (बड़गांव) में बच्चों की सुविधा हेतु एक सराहनीय पहल की गई है। एस.बी.आई.एम.सी.सी. बैंक मावली की ओर से विद्यालय को तीन वॉल पंखे सहयोगार्थ प्राप्त हुए हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रभुलाल जाट ने बैंक प्रबन्धक को इस बाबत आग्रह किया था, जिसके फलस्वरूप बैंक प्रबंधन ने सकारात्मक कदम उठाते हुए यह सामग्री उपलब्ध कराई।

बैंक प्रबंधन का आभार और भव्य अभिनंदन

आज पंखे प्राप्त होने पर विद्यालय परिवार की तरफ से बैंक प्रबंधक शंकरलाल बंसीवाल व उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हुए स्वागत अभिनंदन किया गया। इस विशेष अवसर पर बड़गांव पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी शक्तिसिंह रावल, सुनील विजयवर्गीय, स्थानीय विद्यालय के संस्थाप्रधान प्रभुलाल जाट, रामवीरसिंह गुर्जर, गोपाललाल गर्ग सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मुख्य रूप से उपस्थित थे।

छात्रों को भीषण गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत

बैंक की इस पहल से विद्यालय के वातावरण में सुधार होगा और पंखे प्राप्त होने से विद्यालय के छात्रों को गर्मी से राहत मिल सकेगी। विद्यालय प्रशासन ने इस सहयोग को शिक्षा के प्रति बैंक की संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का एक उत्कृष्ट उदाहरण बताया है।

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

नाम: भूपेश प्रजापत

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: मावली (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति और क्राइम (अपराध)

परिचय 

भूपेश प्रजापत मावली क्षेत्र के ग्राउंड रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय राजनीति और आपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही वह क्षेत्र की जन समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों व उनकी जांच पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

भूपेश प्रजापत शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं।

Next Story