निकटवर्ती राजकीय प्राथमिक विद्यालय पेलानेड़ा (बड़गांव) को एस.बी.आई.एम.सी.सी. बैंक मावली की ओर से तीन वॉल पंखे सहयोगार्थ प्राप्त हुए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रभुलाल जाट ने बैंक प्रबन्धक को इस बाबत पूर्व में आग्रह किया था।

बैंक प्रबंधन का आभार एवं अभिनंदन

आज पंखे प्राप्त होने पर विद्यालय परिवार की तरफ से बैंक प्रबंधक शंकरलाल बंसीवाल व उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हुए स्वागत अभिनंदन किया गया। पंखे प्राप्त होने से विद्यालय के छात्रों को अब भीषण गर्मी से राहत मिल सकेगी।

गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम

इस अवसर पर बड़गांव पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी शक्तिसिंह रावल, सुनील विजयवर्गीय, स्थानीय विद्यालय के संस्थाप्रधान प्रभुलाल जाट, रामवीरसिंह गुर्जर, गोपाललाल गर्ग सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। विद्यालय प्रशासन ने बैंक के इस सामाजिक सरोकार की सराहना करते हुए इसे छात्र हित में एक सराहनीय कदम बताया है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story