उदयपुर जिले के मावली उपखंड की लदानी ग्राम पंचायत में आयोजित "ग्रामीण सेवा शिविर-2026" के दौरान प्रशासनिक सक्रियता देखने को मिली, जब अतिरिक्त जिला कलेक्टर उदयपुर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने शिविर का औचक निरीक्षण किया। अभियान के पहले दिन हुए इस निरीक्षण में अधिकारियों ने शिविर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की तथा स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग अपनी-अपनी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

शिविर के दौरान प्रशासनिक तत्परता का असर मौके पर ही दिखाई दिया, जहां राजस्व मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए 45 नामांतरण का निस्तारण किया गया, जबकि 04 प्रकरणों का आपसी सहमति से समाधान किया गया। इसके साथ ही किसानों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से 55 खातेदारों को गिरदावरी ऐप की विस्तृत जानकारी दी गई और 32 खातेदारों के मोबाइल में मौके पर ही ऐप डाउनलोड करवाया गया।

पशुपालन विभाग की ओर से भी शिविर में आए 83 पशुपालकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी सहित समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करते हुए सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की।

यह शिविर न केवल प्रशासनिक सक्रियता का उदाहरण बना, बल्कि ग्रामीण स्तर पर सरकारी योजनाओं की पहुंच और त्वरित समाधान प्रणाली को भी और अधिक सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story