मावली प्रधान नरेंद्र कुमार जैन सलूंबर विधानसभा प्रभारी नियुक्त, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने नरेंद्र कुमार चंडालिया को सौंपी सलूंबर की जिम्मेदारी, डबोक सहित विभिन्न क्षेत्रों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी।

मावली प्रधान नरेंद्र कुमार चंडालिया को सलूंबर विधानसभा प्रभारी नियुक्त किए जाने पर स्वागत करते यूथ जिला अध्यक्ष रौनक गर्ग, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष महेश पालीवाल एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता।
मावली (प्रातःकाल संवाददाता)। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह जी डोटासरा द्वारा मावली प्रधान श्री नरेंद्र कुमार जी जैन (चंडालिया) को सलूंबर विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। मावली प्रधान श्री नरेंद्र कुमार जी जैन को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह जी डोटासरा द्वारा सलूंबर विधानसभा प्रभारी बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं इस नियुक्ति हेतु शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया है।
नवनियुक्त प्रभारी का भव्य स्वागत और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
सलूंबर विधानसभा प्रभारी बनने पर श्री नरेंद्र कुमार चंडालिया का जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान अशोक वैष्णव एवं राजेंद्र कुमार गोखरू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के जांबाज कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि "मावली प्रधान नरेंद्र कुमार चंडालिया को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा सलूंबर विधानसभा का प्रभारी बनने पर स्वागत किया गया" जिससे क्षेत्र में सांगठनिक मजबूती आएगी।
वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई
इस गरिमामयी अवसर पर रौनक जी गर्ग युथ जिला अध्यक्ष, महेश जी पालीवाल पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, संतोष जी वीरवाल डबोक, रमेश की टांक डबोक और भेरुलाल जी गायरी की उपस्थिति विशेष रही। साथ ही तुलसीदास जी सराय, नारायण गाड़री मंडल अध्यक्ष, लव जी पुरोहित, निरंजन जी चौधरी, मार्क्स खान, मांगीलाल जी मेघवाल, पप्पू जी मीणा, तेजप्रकाश सालवी, भेरू गमेती, प्रकाश गमेती, चमन गमेती एवं अन्य सरपंचों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इन सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रभारी का उत्साहवर्धन किया और सामूहिक रूप से प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
