फलीचड़ा विद्यालय को भामाशाह ने भेंट की बड़ी लोहे की अलमारी, पुण्यतिथि पर किया सहयोग
मावली क्षेत्र की ग्राम पंचायत फलीचढ़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वर्गीय श्रृंगार बाई धाकड़ की पुण्यतिथि पर भामाशाह श्रीमती हेम लता धाकड़ ने बड़ी लोहे की अलमारी सप्रेम भेंट की।

मावली क्षेत्र की ग्राम पंचायत फलीचढ़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भामाशाह श्रीमती हेम लता धाकड़ पत्नी अशोक कुमार धाकड़ ने विद्यालय परिवार को बड़ी लोहे की अलमारी सप्रेम भेंट की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक भारतीय ने बताया कि स्वर्गीय श्रृंगार बाई धाकड़ पत्नी स्वर्गीय सुंदरलाल धाकड़ की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रीमती हेम लता धाकड़ ने विद्यालय के लिए यह अलमारी भेंट की। इस दौरान विद्यालय परिवार एवं स्टाफ गण के सदस्य लाड कुंवर जीनगर, सुनीता मीणा, कालू सिंह राजपूत, लीला कुमारी खटीक आदि उपस्थित रहे।
पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यालय को दी गई यह भेंट विद्यालय परिवार के लिए उपयोगी साबित होगी।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
