मावली उपखण्ड स्तर पर पेंशनर समाज उपशाखा ने आरजीएचएस सुविधाओं में आ रही परेशानियों को लेकर आंदोलनात्मक तैयारी तेज कर दी है। विभिन्न मांगों को लेकर आगामी सोमवार को उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस संबंध में मावली पेंशनर समाज उपशाखा द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।

उपशाखा अध्यक्ष मदन लाल श्रीमाली ने बताया कि राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) की सुविधाओं को सुचारू एवं नियमित बनाए रखने की मांग को लेकर सभी विभागों के पेंशनर सोमवार प्रातः 10 बजे पेंशनर समाज कार्यालय, मावली में एकत्रित होंगे। यहां से सभी पेंशनर सामूहिक रूप से उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन प्रस्तुत करेंगे।

ज्ञापन के माध्यम से सरकार द्वारा अनुमोदित चिकित्सालयों एवं फार्मा स्टोर्स से पेंशनर्स को मिलने वाली नि:शुल्क चिकित्सा सुविधाओं को बिना किसी व्यवधान के नियमित रूप से उपलब्ध कराने की मांग उठाई जाएगी। पेंशनर्स का कहना है कि आरजीएचएस से जुड़ी सेवाएं लगातार एवं प्रभावी रूप से संचालित होना आवश्यक है, ताकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इलाज और दवाइयों के लिए परेशान नहीं होना पड़े।

बैठक के दौरान पेंशनर्स से जुड़े अन्य आवश्यक एवं महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। उपशाखा अध्यक्ष मदन लाल श्रीमाली ने सभी विभागों के पेंशनर्स से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। मावली में आयोजित यह कार्यक्रम पेंशनर्स की स्वास्थ्य सुविधाओं और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story