मावली: वित्त आयोग के वैधता अधिनियम 2025 के विरोध में प्रदर्शन करेंगे पेंशनर
राजस्थान पेंशनर समाज ने 25 मार्च को काला दिवस मनाने का किया ऐलान, उपखंड अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा ज्ञापन।

मावली, राजस्थान पेंशनर समाज प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देश पर बुधवार दिनांक 25 मार्च को वित्त आयोग के वैधता अधिनियम 2025 के खिलाफ प्रधानमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी मावली को ज्ञापन उपशाखा मावली द्वारा प्रेषित किया जायेगा। यह जानकारी उपशाखा अध्यक्ष मदन लाल श्रीमाली एवम संयोजक बसंत कुमार त्रिपाठी के अनुसार प्राप्त हुई है।
अधिनियम का विरोध और पेंशनरों की चिंताएं
केंद्र सरकार ने अधिनियम में पेंशनरों को दो भागों में विभाजित कर दिया है। "भविष्य में उनको कोई भी भत्ता नही मिलेगा, पेंशनरों की पेंशन भी नही बढ़ेगी एवम पेंशन की राशि भी फिक्स कर सकते है।" इस गंभीर स्थिति को देखते हुए संगठन ने विरोध का मार्ग अपनाया है। अतः सभी पेंशनर्स 25 मार्च को उपशाखा कार्यालय पर 10,30 बजे उपस्थित होकर काली पट्टी बांध कर ज्ञापन देंगे।
राष्ट्रव्यापी विरोध और काला दिवस का आह्वान
पेंशनर समाज ने इस दिन को विशेष विरोध स्वरूप दर्ज करने का निर्णय लिया है। 25 मार्च को सभी काला दिवस मनावेंगे और इस दौरान सभी की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। संगठन के अनुसार यह विरोध केवल स्थानीय स्तर पर सीमित नहीं है, बल्कि सम्पूर्ण देश में, प्रदेश में, सभी जिलों एवम ब्लॉकों में ज्ञापन दिए जावेंगे।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
