आरजीएचएस सुविधाओं में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं हो, इसे लेकर मावली उपखण्ड स्तर पर पेंशनर समाज सोमवार को उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपेगा। उपखण्ड क्षेत्र के विभिन्न विभागों के पेंशनर इस मुद्दे को लेकर एकजुट होकर अपनी मांग प्रशासन के समक्ष रखेंगे।

मावली पेंशनर समाज उपशाखा अध्यक्ष मदन लाल श्रीमाली ने बताया कि सरकार द्वारा अनुमोदित चिकित्सालयों एवं फार्मास्टोर्स से मिलने वाली नि:शुल्क सुविधाएं बिना किसी बाधा के नियमित रूप से संचालित होती रहें, इसके लिए सोमवार प्रातः 10 बजे मावली पेंशनर समाज कार्यालय से उपखण्ड अधिकारी कार्यालय तक पेंशनरों की उपस्थिति में ज्ञापन सौंपा जाएगा।

उन्होंने सभी विभागों के पेंशनर समाज से निर्धारित समय पर मावली पेंशनर समाज कार्यालय पहुंचने की अपील की है। इस दौरान आरजीएचएस से जुड़ी व्यवस्थाओं सहित अन्य आवश्यक एवं महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

पेंशनरों का कहना है कि अनुमोदित चिकित्सालयों और फार्मास्टोर्स पर नि:शुल्क चिकित्सा सुविधाओं की नियमित उपलब्धता वरिष्ठ नागरिकों एवं पेंशनभोगियों के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसी मांग को लेकर प्रशासन के समक्ष सामूहिक रूप से अपनी बात रखी जाएगी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story