मावली उपखण्ड में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए करोड़ों की 70 बीघा चरागाह भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कर बड़ा उदाहरण प्रस्तुत किया है। मावली उपखण्ड अधिकारी श्री रमेश जी सीरवी के निर्देश पर तहसीलदार दिनेश कुमार यादव द्वारा राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारियों की टीम गठित की गई, जिसने गुरुवार को तहसील मावली के ग्राम बडियार (वाड़ा) में यह महत्वपूर्ण कार्रवाई अंजाम दी।

टीम प्रभारी श्री हेमराज मेघवाल मू.अ.नि. मावली के नेतृत्व में पटवारी श्री सुन्दरलाल बिश्नोई, श्री सत्यवीर सिंह और श्रीमती वंदना वर्गीय के मार्गदर्शन में प्रशासन ने संगठित ढंग से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूरी की। ग्रामीणों द्वारा इस संबंध में जिला कलेक्टर और उपखण्ड अधिकारी को लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, जिसके बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस अभियान को अंजाम दिया।

कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 30 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौके पर तैनात रहे। प्रशासनिक टीम ने सुनियोजित ढंग से पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कर सरकारी भूमि को सुरक्षित किया।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में स्पष्ट संदेश गया है कि राजकीय चरागाह भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह कदम न केवल सरकारी संपत्ति के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि कानून के शासन को स्थापित करने की एक सशक्त मिसाल भी है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story