मावली: एनएच 162 ई निर्माण पर जन जागरण नगर विकास मंच ने जताई आपत्ति
मावली नगरपालिका क्षेत्र में राजमार्ग निर्माण से जुड़ी जल निकासी और अतिक्रमण संबंधी समस्याओं को लेकर उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

मावली में एनएच 162 ई के निर्माण कार्य के दौरान तालाबों के संरक्षण और सही जल निकासी की मांग को लेकर ज्ञापन देते जन जागरण नगर विकास मंच के सदस्य।
सीमांकन एवं पिलर निर्माण की मांग
"मावली नगरपालिका क्षेत्र में से होकर गुजरने वाली एन.एच. 162 ई. सड़क तथा एन.एच. की अवाप्तशुदा भूमि का डिमार्केशन करवाये जाकर पिलर खड़े किये जावें तथा एन.एच. की ओर से संरक्षित किया जावे।"
तालाबों की सुरक्षा एवं जल निकासी व्यवस्था
- हेमसागर तालाब से नाथोला तालाब तक बनने वाली सड़क और ब्रिज का निर्माण भी मावली कस्बे के मामादेव नाथोला तालाब के मध्य में हो रहा है।
- इसमें बरसात का पानी आता है और तालाब लबालब हो जाता है।
- उस पानी की निकासी को नाथोला तालाब में डायवर्ट करने के लिये हेमसागर से मामादेव लिंक व नाथोला तालाब तक बड़े नाले का निर्माण किया जावे।
- ताकि मुख्य एन.एच. व सर्विस रोड की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इससे स्थायी रूप से आबादी क्षेत्र को भविष्य में बाढ़ एवं एन.एच. को सुरक्षित किया जा सकेगा।
प्रस्तावित पुल एवं गंदे पानी के प्रबंधन पर आपत्ति
नाथोला तालाब की पाल पर निर्मित होने वाली सड़क पर जो पुल निर्मित किये जाने प्रस्तावित है उनका निर्माण नहीं करवाया जाकर अखाड़ा मन्दिर से मावली गांव से आने वाली मुख्य सड़क से मामादेव चौराहा के बीच नाथोला तालाब की मुख्य पाल पर सड़क के समानान्तर नाला बनाया जावे।
"जिससे मावली आबादी क्षेत्र का गन्दा पानी नाथोला तालाब में समाहित नहीं होकर आगे निकल जावे (इस हेतु न्यायालय से गन्दा पानी नाथोला तालाब में नहीं डालने बाबत स्थान प्रदान किया हुआ है)।"
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश एवं क्षतिपूर्ति
- गन्दे पानी से तालाब को सुरक्षित किये जाने हेतु सुप्रीम कोर्ट के निर्देश की पालना सुनिश्चित की जावे।
- सड़क निर्माण में किये गये हेमसागर के क्षतिपूर्ति को पूर्ववत किया जावे।
उपस्थिति
जन जागरण नगर विकास मंच की ओर से पन्नालाल जीणावत, ललित वसीटा एवं अन्य नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
प्रस्तुतकर्ता: पन्नालाल जीणावत, ललित वसीटा

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
