कस्बे में पक्के अतिक्रमण को लेकर नगर पालिका अति कृमियों को कई बार नोटिस दे चुकी है किंतु नगर पालिका की अनदेखी के चलते अतिक्रमण धारी अपना अतिक्रमण कर रहे हैं। हाल ही में 6 से 7 माह पूर्व नगर पालिका ने दो अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिए थे किंतु अभी तक उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई है।


प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर उठते सवाल

  • लोगों का कहना है कि "कहीं अंदर खाने कुछ मामला तो नहीं निपटा लिया गया क्योंकि नगर पालिका में नियमों के अनुसार अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।"
  • नगर पालिका ने कई बार अतिक्रमणकारियों से अपनी जगह के कागज मांगे तो अतिक्रमण द्वारा 6 माह में भी कोई कागज पेश नहीं किए गए।

गरियावास क्षेत्र में अवैध निर्माण की स्थिति

गरियावास क्षेत्र में एक अतिक्रमणकारियों द्वारा छह फ्लोर की बिल्डिंग बनकर खड़ी कर दी है। उसी के पास बनी दो दुकान है वह भी अवैध रूप से है। अतिक्रमणधारी द्वारा गरियावास मुख्य चौराहे पर आधे तक सीढ़ियां बनाकर चौराहे का मार्ग अवरुद्ध कर दिया है।

6 से 7 माह में भी नगर पालिका से अतिक्रमण नहीं हटने पर लोगों को नगर पालिका के अधिकारियों पर संदेह हो रहा है कि क्या कारण रहा कि अब तक नगरपालिका ने पक्के अतिक्रमण धारी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की।


जनसमस्याएं और अवरुद्ध मार्ग

  • कुछ समय पूर्व बिल्डिंग का कार्य चलने के कारण नालीयों में भी मिट्टी चली गई है जिससे आसपास के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
  • गैंग हट चौराहे पर नाले के ऊपर ही सेफ्टी टैंक बनाया गया है।

भावी निर्माण और अनसुलझे प्रश्न

वर्तमान में नाले का निर्माण हो रहा है, तो क्या निर्माण के बीच में आने वाले टैंक को हटाया जाएगा या नहीं? निर्माण से एक दिन पूर्व ही नगर पालिका के कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे किंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story