मावली। महावीर नवयुवक मंडल मावली के तत्वाधान में भगवान महावीर की पावन स्मृति में आज एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मावली महावीर नवयुवक मंडल के अध्यक्ष राहुल मारवाड़ी जैन ने इस पुनीत कार्य की जानकारी देते हुए बताया कि मानव जीवन बचाने के लिए रक्त की आवश्यकता पड़ने पर रक्त ही काम आता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए मंडल द्वारा प्रतिवर्ष यह सेवा कार्य किया जाता है।

जियो और जीने दो का संदेश

अध्यक्ष राहुल जैन ने बताया कि "भगवान महावीर का संदेश कि जियो और जीने दो के आधार पर मानव जीवन बचाने के उद्देश्य से रक्तदान शिविर महावीर जयंती के उपलक्ष्य में 14 साल से जैन नवयुवकों द्वारा हर साल लगाया जाता है।" इस साल करीबन 200 से अधिक रक्तदान कराया जाना प्रस्तावित है ताकि आपात स्थिति में जरूरतमंदों की मदद की जा सके।

शिविर स्थल और जनभागीदारी

महावीर की याद में होने वाले इस रक्तदान शिविर की सबसे बड़ी विशेषता इसकी सर्वधर्म समभाव की भावना है। इस शिविर में समस्त जाति धर्म के लोग बढ़-चढ़ कर रक्तदान करते हैं। आयोजन के लिए निर्धारित रक्तदान शिविर स्थल पंचायत समिति मावली है, जहाँ रक्तदाताओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

तैयारियों में जुटा नवयुवक मंडल

इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त नवयुवक मंडल सदस्य पूरी तत्परता से तैयारियों में जुटे हुए हैं। अध्यक्ष राहुल मारवाड़ी जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को इस जीवनदायिनी मुहिम से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story