फतहनगर। मावली विधानसभा क्षेत्र के मावली एवं खेमली ब्लॉक के राजकीय विद्यालयों में बुधवार को मेगा पेटीएम के जरिए परीक्षा परिणाम की घोषणा एवं बच्चों की प्रगति रिपोर्ट से अभिभावक रूबरू हुए।

चंगेड़ी विद्यालय में प्रतिभाओं का सम्मान और वीडियो कॉल से बधाई

चंगेड़ी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में उप प्रधानाचार्य श्रीमती खुशनुमा बानो की अध्यक्षता एवं अभिभावकों व स्टाफ की उपस्थिति में मेगा पेटीएम का आयोजन किया गया। यह एक ऐसा अवसर रहा "जहां उम्मीदें हकीकत में बदल जाती है, सपनों को पंख मिलते हैं और वर्ष भर की मेहनत का फल मिलता है।" इसी गौरवशाली भाव को ध्यान में रखते हुए सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का ऊपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया।

आज का रोमांचक पल वह था जब विदेश यात्रा पर गए प्रधानाचार्य मोहनलाल स्वर्णकार द्वारा छात्र-छात्राओं को वीडियो कॉल के जरिए बधाई दी गई। मेगा पेटीएम आयोजन कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती मधु मंडोवरा द्वारा किया गया, जबकि अंत में सभी का आभार उप प्रधानाचार्य श्रीमती खुशनुमा बानो ने व्यक्त किया।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसना में शानदार परीक्षा परिणाम

इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसना में राज्य सरकार के आदेशानुसार पीटीएम बैठक का आयोजन किया गया। यहाँ कक्षा एक से ग्यारह तक का परीक्षा परिणाम प्रधानाचार्य डॉ. महावीर प्रसाद जैन द्वारा सुनाया गया। इस अवसर पर श्री हीरालाल जाट (वरिष्ठ अध्यापक) एवं बसंती नरुका (वरिष्ठ अध्यापिका) ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

कक्षा 5 व 8 का परीक्षा परिणाम 100% तथा कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम 97.22% रहने पर सभी को बधाई दी गई। कार्यक्रम के दौरान कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उनके अभिभावकों के साथ पुरस्कृत किया गया, जिसमें प्रत्येक कक्षा अध्यापक की सक्रिय सहभागिता रही।

Updated On
Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story