मावली तहसील के खरताना स्थित स्व. चांदमल भंवरलाल हिरण जैन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नव निर्मित भवन का भव्य लोकार्पण समारोह 4 मई को आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण आयोजन से पूर्व 3 मई की शाम भव्य भक्ति संध्या का आयोजन रखा गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बनने लगा है।

विद्यालय भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। इस आयोजन को लेकर हिरण परिवार सहित क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आसपास के गांवों में भी इस जनहितकारी पहल की व्यापक सराहना हो रही है, जिससे कार्यक्रम को लेकर सामाजिक सहभागिता लगातार बढ़ रही है।

अखिल भारतीय हिंदी पत्रकार संघ महाराष्ट्र के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता डी.यू. सेठिया ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकार्पण समारोह में राजकीय, सामाजिक, औद्योगिक, पत्रकारिता एवं शिक्षा जगत से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को भव्य और गरिमामय बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं।

बताया गया कि स्व. चांदमल जी हिरण का सपना था कि क्षेत्र में शिक्षा के लिए एक उत्कृष्ट विद्यालय भवन का निर्माण हो। परिवार की मातृशक्ति कमलाबाई की प्रेरणा से पुत्र सुभाष चंद्र हिरण एवं नरेश चंद्र हिरण ने इस संकल्प को साकार करने का बीड़ा उठाया और विद्यालय भवन निर्माण कार्य पूर्ण कराया।

हिरण परिवार के इस प्रेरणादायक प्रयास को क्षेत्र में सेवा, संस्कार और शिक्षा के प्रति समर्पण का सशक्त उदाहरण माना जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय भवन के लोकार्पण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी और शिक्षा के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत होगी, जो आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को नई दिशा देगा।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story