आज रेलवे स्वास्थ्य इकाई मावली जंक्शन के तत्वाधान में रेलवे कर्मचारियों के लिए सीपीआर (CPR) और बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य इकाई प्रभारी- डॉ. अंशुमान शर्मा के निर्देशन में किया गया। इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में रेलवे कर्मियों को सक्षम बनाना रहा।

प्रशिक्षण और विशेषज्ञ मार्गदर्शन

प्रशिक्षण में मुख्य फार्मासिस्ट- गिरिराज मीणा और मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक- सुशील कुमार टेलर ने RPF, लाइन रनिंग, ट्रैफिक और कमर्शियल तथा इंजीनियरिंग विभाग के कई कर्मचारियों को आपातकाल में जीवन रक्षक उपायों की जानकारी दी। इस दौरान डॉ. अंशुमान शर्मा ने सीपीआर देने की प्रक्रिया को डेमो के माध्यम से समझाया और कर्मचारियों को हेड्स ऑन प्रैक्टिस भी करवाई गई।

आपातकालीन सहायता एवं उपस्थिति

प्रशिक्षण में कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता देने की उपयोगी जानकारी दी गई। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक- सियाराम मीणा, स्टेशन मास्टर- भूर सिंह मीणा, रे. सु. ब. प्रभारी उप निरीक्षक- त्रिलोकचंद व ASI- मोहनलाल जाट व दिनेश चंद्र- स्वास्थ्य सहायक सहित कई वेंडर्स व यात्रीगण उपस्थित रहे। कार्यशाला के माध्यम से उपस्थित जनों को यह संदेश दिया गया कि "आपातकाल में सही तकनीक से दी गई सहायता किसी का जीवन बचा सकती है।"

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story