मावली स्थित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में नेशनल चेस प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जयपुर संभाग के 30 खिलाड़ी विद्यालय में चेस गेम्स की विशेष कोचिंग लेकर आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं।

विद्यालय के प्राचार्य श्री घनश्याम मीना ने बताया कि 01 से 03 सितम्बर 2026 के बीच नेशनल चेस प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सम्पूर्ण भारत के 10 संभागों से लगभग 300 खिलाड़ी भाग लेंगे।

जयपुर संभाग के 30 खिलाड़ी विगत 15 अगस्त 2026 से स्थानीय विद्यालय में नेशनल चेस प्रतियोगिता के लिए कोचिंग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के लिए जिले के प्रतिष्ठित कोच को आमंत्रित किया गया है, जो नियमित रूप से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयार कर रहे हैं।

प्राचार्य श्री घनश्याम मीना ने बताया कि इस अवसर पर कला, संगीत और खेल के विभिन्न शिक्षकों को भी विभिन्न नवोदय विद्यालयों से तैयारी के लिए आमंत्रित किया गया है, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्र में विद्यार्थियों को तैयार कर सकें।

प्रतियोगिता के दौरान जयपुर संभाग के उपायुक्त महोदय, सहायक आयुक्त महोदय एवं विभिन्न नवोदय विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहेंगे। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, मावली में चल रहा प्रशिक्षण राष्ट्रीय चेस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की तैयारियों का महत्वपूर्ण चरण है।

Updated On
Bhupesh Prajapat (Udaipur)

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

नाम: भूपेश प्रजापत

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: मावली (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति और क्राइम (अपराध)

परिचय 

भूपेश प्रजापत मावली क्षेत्र के ग्राउंड रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय राजनीति और आपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही वह क्षेत्र की जन समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों व उनकी जांच पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

भूपेश प्रजापत शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं।

Next Story