आज विश्व नवकार दिवस के पावन अवसर पर जहां पूरे विश्व में नवकार मंत्र के जाप किए गए, वहीं इसी क्रम में उदयपुर जिले के मावली में भी भव्य नवकार मंत्र जाप का आयोजन संपन्न हुआ। सकल जैन समाज मावली के अध्यक्ष जयेश कुमठ ने बताया की "विश्व में कई जगह युद्ध हो रहे है, अशांति के इस दौर में विश्व में शांति और कल्याण के लिए नवकार मंत्र का जाप मावली जैन स्थानक में किया गया।"

शांति और कल्याण हेतु सामूहिक साधना

मावली जैन स्थानक में आयोजित इस आध्यात्मिक कार्यक्रम के दौरान जैन समाज के पुरुष, महिलाओं और बच्चों द्वारा 90 मिनट तक लगातार नवकार मंत्र का जाप किया गया। अशांति के इस वैश्विक दौर में विश्व कल्याण की भावना के साथ समाज के सभी वर्गों ने इस सामूहिक साधना में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

समाज के वरिष्ठ जनों एवं श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति

इस धर्ममयी आयोजन में समाज के वरिष्ठ मिठालाल सियाल, भवरलाल दुग्गड, बसंतीलाल सोनी, रणजीत कोठारी, अशोक पगारिया, राकेश सरूपरिया, सुजानमल सियाल, कमलेश सियाल, रमेश कोठारी, सुरेश खटवड़, महेंद्र बोकड़िया, सुरेश गोखरु, गौरव गोखरु, मोहित सियाल, उत्तम सियाल, नवीन दुग्गड एवं मिठालाल कोठारी उपस्थित रहे।

महिला मंडल की सक्रिय भागीदारी

जाप अनुष्ठान में महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, जिनमें लाड़देवी बडाला, चंद्रादेवी सियाल, मीना गोखरु, अंजना सियाल, पुष्पादेवी खटवड़, आशादेवी खटवड़, रेखा राय सोनी, मोनिका खटवड़, प्रेम देवी एवं रंजू लोढ़ा सहित कई महिला और पुरुष शामिल हुए। विश्व शांति की कामना के साथ आयोजित इस 90 मिनट के अखंड जाप से संपूर्ण मावली जैन स्थानक का वातावरण भक्तिमय हो गया।

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

नाम: भूपेश प्रजापत

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: मावली (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति और क्राइम (अपराध)

परिचय 

भूपेश प्रजापत मावली क्षेत्र के ग्राउंड रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय राजनीति और आपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही वह क्षेत्र की जन समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों व उनकी जांच पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

भूपेश प्रजापत शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं।

Next Story