पूर्व मंत्री प्रभाकर की पुण्यतिथि पर मावली कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धांजलि
मावली में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय हनुमान प्रसाद प्रभाकर की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। कार्यकर्ताओं ने उनके राजनीतिक, सामाजिक जीवन और विकास कार्यों को याद किया।

तस्वीर में मावली स्थित राजीव गांधी कांग्रेस कार्यालय के अंदर स्वर्गीय हनुमान प्रसाद प्रभाकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता खड़े नजर आ रहे हैं।
फतहनगर। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मावली के पूर्व विधायक स्वर्गीय हनुमान प्रसाद प्रभाकर की पुण्यतिथि पर रविवार को मावली स्थित राजीव गांधी कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय प्रभाकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय हनुमान प्रसाद प्रभाकर के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन को याद किया। साथ ही मावली विधानसभा क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रभाकर साहब ने क्षेत्र के विकास और जनहित के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए, जिन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी, मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू, मावली नगर अध्यक्ष राधाकृष्ण शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह गुर्जर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शंकर लाल जीनावत, शंकर दास वैष्णव, इकराम शेख, नारायण पालीवाल, मांगीलाल टेलर, अब्दुल गफ्फार, दुर्गेश श्रीमाली, अल्ताफ खान, बंशीदास वैरागी, रतन खटीक, नारायण चौधरी, खूबीलाल रेगर, मोतीसिंह झाला, सोहन लाल मीणा, विनोद सेन, रामसिंह चुंडावत, लव गुर्जर, रज्जाक मोहम्मद, लोगर लाल डांगी, भीष्मपाल सिंह, गिरिराज जोशी, ओमप्रकाश रेगर, मुंशी मोहम्मद सिंधी, चुन्नीलाल गायरी, असरार शेख, बाबूलाल गायरी, दिव्यांशु गुर्जर, राजकुमार माली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्वर्गीय हनुमान प्रसाद प्रभाकर के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई। मावली विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े उनके कार्यों को कार्यकर्ताओं ने स्मरण किया।

Vikas Chawada (Udaipur)
नाम: विकास चावड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)
कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)
अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय
बीट और मुख्य विषय
- स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
- राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
- जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
हायर सेकेंडरी
