राज्य सरकार के निर्देशानुसार मावली उपखण्ड क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत में आयोजित किए जा रहे “ग्रामीण सेवा शिविर-2026” के तहत मंगलवार को ग्राम पंचायत चंगेड़ी और बड़गाँव में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने के साथ-साथ विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाने की प्रक्रिया को गति दी गई।

शिविर के दौरान कार्यक्रम के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई और उपस्थित अधिकारियों ने ब्लॉक स्तरीय विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपनी-अपनी विभागीय फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक आमजन तक पहुँचाएँ, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

शिविर में सबसे उल्लेखनीय मामला चंगेड़ी निवासी प्रार्थीया श्रीमती लीला सरगड़ा का सामने आया, जो पिछले लगभग एक से दो वर्षों से विधवा पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रयासरत थीं। दस्तावेजों की कमी तथा जन आधार रिकॉर्ड अद्यतन न होने के कारण उनका आवेदन लंबे समय से लंबित था, जिससे उन्हें आर्थिक सहायता प्राप्त नहीं हो पा रही थी।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की टीम ने तत्परता दिखाई। सांख्यिकी निरीक्षक श्रीमती कांता त्रिपाठी, जूनियर अकाउंटेंट किरण कुंवर चुण्डावत एवं सूचना सहायक सुभाष चन्द्र गुर्जर ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए श्रीमती लीला सरगड़ा के जन आधार में आवश्यक डेटा का तत्काल अद्यतन करवाया। साथ ही आवश्यक सत्यापन प्रक्रियाएँ भी मौके पर ही पूर्ण की गईं। इसके बाद विभागीय स्तर पर सभी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए उनकी विधवा पेंशन योजना स्वीकृत कर दी गई।

शिविर के दौरान प्रशासनिक स्तर पर भी सक्रिय उपस्थिति देखने को मिली। उपखण्ड अधिकारी रमेश सीरवी पुनाड़िया, तहसीलदार मावली दिनेश कुमार यादव, विकास अधिकारी शैलेन्द्र पी. खींची, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुखलाल गुर्जर तथा पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी चंगेड़ी मोहनलाल स्वर्णकार सहित समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर समाधान की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की।

ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत आयोजित यह पहल न केवल प्रशासनिक सक्रियता को दर्शाती है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन और पात्र लाभार्थियों तक सहायता पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story