मावली के नूरड़ा-विरधोलिया में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, राजस्व मामलों का हुआ निस्तारण
शिविर के दौरान ई-धरती पोर्टल से 25 नामांतरण किए गए और 33 राजस्व अभिलेखों का शुद्धिकरण कर ग्रामीणों को राहत दी गई।

तस्वीर में मावली उपखण्ड के ग्राम पंचायत नूरड़ा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और ग्रामीण आपस में संवाद करते और दस्तावेजों की जांच करते हुए नजर आ रहे हैं। पृष्ठभूमि में पंचायत का स्वागत बैनर और पेड़ दिखाई दे रहे हैं।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार उपखण्ड क्षेत्र मावली में 12 जून 2026 से प्रत्येक ग्राम पंचायत में आयोजित किए जा रहे "ग्रामीण सेवा शिविर-2026" के तहत सोमवार को ग्राम पंचायत नूरड़ा एवं विरधोलिया में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने विभाग की फ्लैगशिप योजनाओं की अधिकतम जानकारी आमजन तक पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
शिविर के दौरान विभागवार योजनाओं की जानकारी आमजन को उपलब्ध कराई गई। साथ ही ई-धरती पोर्टल के माध्यम से 25 नामांतरण किए गए। आपसी सहमति से 4 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त 33 राजस्व अभिलेख एवं खातों का शुद्धिकरण किया गया तथा 15 रास्तों से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण किया गया। शिविर में 28 पशुपालकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया।
शिविर में उपखण्ड अधिकारी रमेश सीरवी पुनाडिया, तहसीलदार घासा राधेश्याम जोशी, विकास अधिकारी शैलेन्द्र पी. खींची सहित समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आमजन को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया।
उपखण्ड प्रशासन के अनुसार ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के अंतर्गत उपखण्ड क्षेत्र मावली में आगामी 30 जून 2026 को ग्राम पंचायत रख्यावल, सांगवा तथा नगरपालिका मावली, फतहनगर और सनवाड़ में भी शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रशासन ने संबंधित ग्राम पंचायतों एवं नगरपालिका क्षेत्रों के समस्त नागरिकों से शिविर में उपस्थित होकर विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है।

Vikas Chawada (Udaipur)
नाम: विकास चावड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)
कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)
अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय
बीट और मुख्य विषय
- स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
- राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
- जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
हायर सेकेंडरी
