मावली। ग्रामीण सेवा फॉलो-अप शिविर के दौरान क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने कैम्प प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में ग्राम पंचायत क्षेत्र से जुड़ी तीन प्रमुख मांगों को प्रमुखता से रखा गया। इनमें ग्राम पंचायत के मुख्य मार्ग का सुदृढ़ीकरण करवाने, ग्राम पंचायत में सरकारी लाइब्रेरी खुलवाने तथा खेल मैदान की सफाई करवाने की मांग शामिल है।

ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य मार्ग के सुदृढ़ीकरण से आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। वहीं, सरकारी लाइब्रेरी खुलने से विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को अध्ययन की सुविधा मिल सकेगी। खेल मैदान की सफाई होने से स्थानीय युवाओं एवं विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा।

इस दौरान गजेन्द्र सिंह राव, अरविंद सिंह सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की अपेक्षा जताई।

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

नाम: भूपेश प्रजापत

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: मावली (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति और क्राइम (अपराध)

परिचय 

भूपेश प्रजापत मावली क्षेत्र के ग्राउंड रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय राजनीति और आपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही वह क्षेत्र की जन समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों व उनकी जांच पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

भूपेश प्रजापत शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं।

Next Story