मावली और घासा ब्लॉक के विद्यालयों में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन
उदयपुर के मावली और घासा ब्लॉक के राजकीय एवं निजी विद्यालयों में प्रधानमंत्री के संवाद का सीधा प्रसारण हुआ और आसना में साइकिल वितरण किया गया।

उदयपुर के मावली ब्लॉक स्थित राजकीय विद्यालय में शुक्रवार को डिजिटल माध्यम से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान संवाद सुनते विद्यार्थी।
मावली, 06 फरवरी 2026, शुक्रवार।
कार्यक्रम का आयोजन और सीधा प्रसारण
- दोनों शैक्षिक ब्लॉक के राजकीय विद्यालयों में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
- टेलीविजन पर लाईव कार्यक्रम प्रसारित किया गया।
- विद्यार्थी केन्द्रित गतिविधियों के तहत आयोजन किया गया।
"परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के नवें संस्करण अंतर्गत शुक्रवार को आयोजित संवाद प्रातःकाल दस बजे से विभिन्न सोसयल मिडिया पर प्रसारित किया गया।"
मावली ब्लॉक के विद्यालयों की सहभागिता
मावली ब्लॉक के भीमल, मोरठ, आमली, गादोली, जावड़, फलीचड़ा, बोयणा, चंगेड़ी, खेमपुर, थामला, महात्मा गॉंधी राजकीय विद्यालय सनवाड़ सहित ब्लॉक के निजी एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लाईव प्रसारित कार्यक्रम आयोजित किया गया।
घासा ब्लॉक और अन्य गतिविधियाँ
- घासा ब्लॉक के धूणीमाता, महुड़ा, मांगथला, नऊवा, डबोक, पलाना कला, विजनवास, वारणी, नूरड़ा, माणकावास, सांगवा एवं महात्मा गॉंधी राजकीय विद्यालय घासा विद्यालयों सहित ब्लॉक के विद्यालयों में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
- आसना विद्यालय में 34 बालिकाओं को साईकिल वितरण की गई।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
