मावली, 28 जनवरी 2026, बुधवार। मावली ब्लॉक एवं घासा ब्लॉक के पीईईओ क्षेत्र विद्यालयों में सामुदायिक मुखियाओं का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। ब्लॉक स्तरीय दक्ष प्रशिक्षक कार्यशाला आयोजित कर पीईईओ स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य एवं रूपरेखा

समग्र शिक्षा की वार्षिक कार्ययोजना अनुसार प्रति वर्ष राजकीय विद्यालयों के सामुदायिक मुखियाओं का प्रशिक्षण आयोजित किया जाता है। पीईईओ क्षेत्र में आने वाले विद्यालयों के एसएमसी एवं एसडीएमसी सदस्यों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाता हैं।

"विद्यालयों के सर्वांगीण विकास की योजना निर्माण के लिए शिक्षक, विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि, अभिभावक, भामाशाह, शिक्षाविद को प्रति वर्ष बदलते क्रम में प्रशिक्षण दिया जाता हैं।"

प्रशिक्षण स्थल (पीईईओ क्षेत्र)

महुड़ा, धोलीमंगरी, विजनवास, नऊवा, रख्यावल, सिंधु, घासा, नामरी, खेमली, मांगथला पीईईओ में सामुदायिक मुखियाओं को प्रशिक्षण दिया गया।

बालिका शिक्षा प्रोत्साहन: साइकिल वितरण

सामुदायिक मुखियाओं, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, भामाशाहों, विद्यार्थियों की उपस्थिति में निम्नलिखित विद्यालयों की छात्राओं को साईकिल वितरण का कार्यक्रम किया गया:

  • पलाना कला
  • विजनवास
  • धोलीमंगरी
  • सांगवा
  • वारणी
  • मांगथला

सामुदायिक मुखियाओं, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, भामाशाहों, विद्यार्थियों की उपस्थिति में छात्राओं को साईकिल वितरण का कार्यक्रम किया गया।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story