मावली: भामाशाह देवीलाल भदाला ने फलीचड़ा स्कूल को लेजर प्रिंटर भेंट किया
फलीचड़ा खेड़ी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में भामाशाह का सम्मान किया गया, पूर्व में सरस्वती मंदिर का भी निर्माण कराया था।

फलीचड़ा खेड़ी स्थित राजकीय विद्यालय में प्रिंटर भेंट करने के अवसर पर भामाशाह देवीलाल भदाला (नारंगी उपरना पहने), बद्रीलाल भदाला और विद्यालय स्टाफ सदस्य।
मावली क्षेत्र के फलीचड़ा खेड़ी ग्राम स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय को एक महत्वपूर्ण शैक्षिक सौगात प्राप्त हुई है, जहां भामाशाह श्री देवीलाल जी भदाला द्वारा विद्यालय को लेजर प्रिंटर भेंट किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ ने भामाशाह श्री देवीलाल जी भदाला तथा उनके अनुज श्री बद्रीलाल जी भदाला का पारंपरिक रीति से तिलक लगाकर एवं उपरना पहनाकर सम्मान किया। समारोह का वातावरण सम्मान और कृतज्ञता से ओतप्रोत रहा।
विद्यालय परिवार ने बताया कि भदाला परिवार पूर्व में भी विद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता रहा है। इससे पहले उन्होंने विद्यालय परिसर में सरस्वती माता का मंदिर निर्माण तथा चबूतरे का निर्माण करवाकर संस्थान को समृद्ध किया था।
विद्यालय परिवार ने भामाशाह देवीलाल जी भदाला और उनके परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए इस योगदान को विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। इस सौगात से विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई गई।

Bhupesh Prajapat (Udaipur)
नाम: भूपेश प्रजापत
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: मावली (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति और क्राइम (अपराध)
परिचय
भूपेश प्रजापत मावली क्षेत्र के ग्राउंड रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय राजनीति और आपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही वह क्षेत्र की जन समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों व उनकी जांच पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
भूपेश प्रजापत शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं।
