मावली। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़गांव में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय छात्रा खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि मावली विधायक पुष्करलाल डांगी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय समाजसेवी एवं भामाशाह गोपीलाल चौधरी ने की।

समारोह में कपासन प्रधान भेरूलाल जाट, मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू, इंटाली मण्डल अध्यक्ष प्रभुलाल जाट, फतहनगर मंडल अध्यक्ष धर्मेश चपलोत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रौनक गर्ग, बोतलाल जाट, नितेशपुरी गोस्वामी, पूरणसिंह चुण्डावत, पूर्व सरपंच लक्ष्मीलाल जाट, भेरूलाल जाट, पर्यवेक्षक मनोज समदानी और सूरजमल जीनगर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

स्वागत उद्बोधन केंद्राध्यक्ष सुनील कुमार विजयवर्गीय ने दिया। अतिथियों का ग्रामवासियों की ओर से तिलक, साफा और उपरणा पहनाकर स्वागत किया गया। मीठालाल जाट ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए। प्रतियोगिता सचिव गोपीलाल मेनारिया ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह का संचालन प्राध्यापक शंकरलाल जाट लदाना ने किया।

प्रतियोगिता के 19 वर्ष आयु वर्ग में डबायचा (नयागांव) की टीम विजेता रही। गुड़ा की टीम ने उपविजेता और मोतीदा (भींडर) की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 17 वर्ष आयु वर्ग में इंटाली की टीम विजेता, जायरा (नयागांव) की टीम उपविजेता और बागावत (कोटड़ा) की टीम तृतीय स्थान पर रही। 14 वर्ष आयु वर्ग में चायलाखेड़ा की टीम विजेता और बड़गांव (मावली) की टीम उपविजेता रही।

प्रतियोगिता में बेस्ट रनर के रूप में संजना गाडरी, खुशी जणवा और रोशनी तथा बेस्ट चेजर के रूप में माही लौहार, भावना खराड़ी और आरती का चयन हुआ। विजेता, उपविजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को अतिथियों ने ट्रॉफी, स्मृतिचिह्न एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता के आयोजन में भोजन, अल्पाहार, अन्य व्यवस्था और आर्थिक सहयोग प्रदान करने वाले भामाशाह तेजादशमी महोत्सव के समस्त सदस्यों, गाडरी समाज, चारभुजानाथ समिति के समस्त ग्रामवासी, वीर तेजा नवयुवक मण्डल के समस्त सदस्यों, बड़गांव स्टाफ के सदस्यों, माधवलाल जाट, अरविन्द जाट, रमेश जाट, उदयराम जाट, मोहनलाल जाट, दिलीप जाट, भेरूलाल जाट, प्यारचंद लौहार, हरिशंकर शर्मा, रामलाल मेघवाल, मीठालाल जाट, पारस जाट, शोभालाल जाट, किशन जाट, राधेश्याम प्रजापत, किशन प्रजापत, देवीलाल जाट, प्रवीणसिंह चौहान, पूरणगिरी गोस्वामी, हरीश जाट, नरेन्द्र जाट, नंदकिशोर जाट, शांतिलाल जाट, लक्षमणनाथ चौहान और नीरज जाट सहित सहयोग करने वाले समस्त भामाशाहों एवं ग्रामवासियों का स्वागत सम्मान किया गया।

इस अवसर पर गंगाराम जाट, रामलाल गाडरी, गोकल गाडरी, पदमसिंह, भगवान गाडरी, हीरालाल जाट, पप्पुकुमार जाट, मांगीलाल जाट, प्रभुलाल जाट, मोहन जाट, मदन जाट, शांतिलाल जाट, दलीचंद जाट, बंशीलाल जाट, विष्णु जाट सहित कई ग्रामवासी उपस्थित रहे।

प्रतिनियुक्त स्टाफ के राधाकिशन मेनारिया, हुक्मीचंद मेनारिया, लक्ष्मीलाल मेनारिया, गिरिराज, लालूराम, प्रीति, चंद्रशेखर मेनारिया और यशोदा तथा विद्यालय स्टॉफ के रमेशराम चौधरी, हेमन्त बड़गुर्जर, पूजा सेन, आची यादव, रुबीना बानो, गजेन्द्रसिंह राजपुरोहित, श्वेता अग्रवाल, नारायणलाल मेनारिया और मनीष प्रजापत भी उपस्थित थे। धन्यवाद एवं आभार प्राध्यापक पुरुषोत्तम कुमार शर्मा ने ज्ञापित किया।

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

नाम: भूपेश प्रजापत

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: मावली (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति और क्राइम (अपराध)

परिचय 

भूपेश प्रजापत मावली क्षेत्र के ग्राउंड रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय राजनीति और आपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही वह क्षेत्र की जन समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों व उनकी जांच पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

भूपेश प्रजापत शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं।

Next Story