फतहनगर। मावली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर राजीव गांधी कांग्रेस कार्यालय मावली में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके कार्यों एवं योगदान को याद किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी को देश में सूचना एवं संचार क्रांति का जनक माना जाता है। उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा युवाओं और तकनीक को देश की प्रगति से जोड़ने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए।

कार्यक्रम में मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गोखरू, देहात जिला प्रभारी जमनालाल शर्मा, अमरसिंह झाला, रोशनलाल गौड़, लदानी मंडल कांग्रेस अध्यक्ष शंकर गायरी, मावली नगर अध्यक्ष राधाकृष्ण शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नाथूदास वैरागी, शंकरलाल जीनावत, बसंत त्रिपाठी, सतीश मेहरा, सोहनलाल मीणा, नारायण पालीवाल, यूसुफ मोहम्मद, खूबीलाल रेगर, रामसिंह चुंडावत, गिरिराज जोशी, इकराम मोहम्मद, बंशीदास वैरागी, मांगीलाल टेलर, राजकुमार माली, असरार शेख, दुर्गेश श्रीमाली सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कार्यों और योगदान को स्मरण किया।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story