मावली: कांग्रेस का प्रदर्शन, महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सौंपा ज्ञापन
विधायक पुष्कर लाल डांगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली, पानी की किल्लत और नीट पेपर लीक मामले को लेकर उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

मावली। बढ़ती महंगाई, चरमराई बिजली-पानी व्यवस्था और बेरोजगारी सहित विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर मावली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपखंड अधिकारी मावली को सौंपा। इस दौरान भाजपा सरकार के विरुद्ध कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए आमजन की समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की गई।
ज्ञापन के माध्यम से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने, क्षेत्र में व्याप्त पानी व बिजली की गंभीर किल्लत को स्थायी रूप से दूर करने और रसोई गैस व पेट्रोलियम पदार्थों की निरंतर हो रही किल्लत को समाप्त करने की पुरजोर मांग उठाई गई। इसके साथ ही, हाल ही में हुए नीट पेपर लीक मामले के दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करने, क्षेत्र में लगातार बढ़ती चोरियों पर प्रभावी लगाम लगाने और शिक्षित युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने की मांग की गई।
विधायक पुष्कर लाल डांगी ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम आदमी त्रस्त है और महंगाई के बोझ तले दबा जा रहा है। ज्ञापन देने के इस कार्यक्रम में प्रधान नरेंद्र कुमार जैन, मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू, खेमली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणावत, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश चेचानी, देहात जिला उपाध्यक्ष अशोक वैष्णव, देहात जिला महामंत्री श्याम लाल आमेटा, मंडल अध्यक्ष मोतीसिंह राणावत, धर्मेश चपलोत, लव पुरोहित, शंकर लाल गायरी, रूपलाल डांगी, मनोहर गुर्जर, जिला परिषद सदस्य चुन्नीलाल भील, देहात जिला युवा अध्यक्ष रौनक गर्ग, पूर्व मावली विधानसभा युवा अध्यक्ष निरंजन चौधरी, राधाकृष्ण शर्मा, प्रवक्ता बंशीदास वैरागी, पुरण सिंह राव, तेजपाल सालवी, मोहम्मद खान, नरेश मेघवाल, कोमल मेघवाल, नंदलाल मेघवाल, अब्दुल गफ्फार, रतन मीणा, रामचंद्र टांक, भैरू लाल जाट, निर्मल सुथार, सोहन लाल डांगी, रितेश यादव, दामोदर जोशी, शंकर दास वैष्णव, यूसुफ मोहम्मद, नारायण जाट, हीरालाल गुर्जर, लक्ष्मीलाल सालवी, योगेश शर्मा, मनोहर गुर्जर, इमरान मंसूरी, बोथ लाल जाट, देवीलाल डांगी, भंवरलाल पुष्करणा, भगवती लाल धोबी, गणपत दास वैष्णव, भोजपुरी गोस्वामी, रतन लाल डांगी, मांगीलाल टेलर, वेणीराम भील, भवरसिंह, दलपत सिंह कियावत, शंकर रैगर, नितेश गोस्वामी, मुकुंद सामोता, गोपेश आमेटा, शांतिलाल डांगी, मुंशी मोहम्मद, मांगीलाल जाट, तखतसिंह भाटी, इकराम मोहम्मद, गिरिराज जोशी, नरपत सिंह राव, रज्जाक मोहम्मद, युवराज सिंह चुंडावत, ऊंकार मेघवाल, उदय लाल गायरी, विजय सिंह देवड़ा, खुबी लाल पुरोहित, दिनेश खटीक, ओमप्रकाश गुर्जर, मीठालाल कोठारी, अनिल खटीक, सोहन लाल गमेती, भैरूलाल टांक, बिट्टू भाई, कैलाश चंद्र, प्रकाश चंद्र मीणा और हीरालाल पुष्करणा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
