राजस्थान की भाजपा सरकार द्वारा पंचायती राज और नगर निकायों के चुनाव टालने के निर्णय को लोकतांत्रिक परंपराओं पर कुठाराघात करार देते हुए उदयपुर देहात जिला कांग्रेस ने आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। मावली स्थित राजीव गांधी कांग्रेस कार्यालय में विधायक पुष्कर लाल डांगी की अगुवाई में 'संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ' अभियान की रूपरेखा तैयार करने हेतु एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने की, जिसमें आगामी आंदोलनों और संगठन विस्तार को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक पुष्कर लाल डांगी ने तीखे प्रहार करते हुए कहा कि पंचायती राज और नगर निकाय लोकतंत्र की प्रथम सीढ़ी हैं, किंतु भाजपा सरकार चुनाव में विलंब कर आम जनता को उनके बुनियादी संवैधानिक अधिकारों और मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति से जानबूझकर वंचित कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सरकार की इस दमनकारी नीति का विरोध करने का आह्वान किया। अध्यक्षता कर रहे रघुवीर सिंह मीणा ने संगठन की शक्ति पर बल देते हुए निर्देशित किया कि यदि कांग्रेस के साथी एकजुटता के साथ मैदान में उतरें तो विपक्षी दल उन्हें पराजित नहीं कर सकते। उन्होंने जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने के लिए अविलंब ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर पर कांग्रेस कमेटियों के गठन के सख्त निर्देश दिए।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधान नरेंद्र कुमार जैन, पूर्व उप जिला प्रमुख लक्ष्मीलाल पंड्या, लक्ष्मीलाल सोनी, फारुख कुरैशी, गोपाल, ओमप्रकाश डांगी और यशवंत चौधरी उपस्थित रहे। बैठक में मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू, देहात जिला उपाध्यक्ष अशोक वैष्णव, देहात जिला महामंत्री श्याम लाल आमेटा, देहात जिला मंत्री महेश त्रिपाठी और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश चेचानी ने भी अपने विचार साझा किए। संगठन की सक्रियता को धार देने हेतु विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों ने शिरकत की, जिनमें भानसोल मंडल अध्यक्ष मोतीसिंह राणावत, जैवाना मंडल अध्यक्ष देवकिशन लोहार, लदानी मंडल अध्यक्ष शंकर गायरी, बांसलिया मंडल अध्यक्ष मनोहर गुर्जर, फतहनगर मंडल अध्यक्ष धर्मेश चपलोत, मावली नगर अध्यक्ष राधाकृष्ण शर्मा और गुड़ली मंडल अध्यक्ष लव पुरोहित प्रमुख थे।

युवा शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हुए देहात जिला युवा अध्यक्ष रौनक गर्ग, कार्यकारी अध्यक्ष रवि खटीक और पूर्व विधानसभा युवा अध्यक्ष निरंजन चौधरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक में प्रवक्ता बंशीदास वैरागी, महेश पालीवाल लोपड़ा, कैलाश गुर्जर गोलवाड़ा, आमली सरपंच प्रताप कुमावत, मीठालाल जाट, ओबीसी अध्यक्ष हीरालाल गुर्जर, मुकुंद सामोता, शोभ सिंह चौहान, किशन डांगी, शंकर डांगी, इकराम मोहम्मद, रज्जाक मोहम्मद, रोड सिंह राव, रामलाल टांक, नारायण पालीवाल, मांगीलाल टेलर, संगठन महामंत्री कपिश पगारिया, भैरू सिंह चौहान, भगवान भील, अनोखीलाल जोशी, जगदीश पालीवाल, भैरू सिंह राव, देवीलाल जाट, उप सरपंच पारस खटीक, कैलाश जाट, लव गुर्जर, पूर्व सरपंच जगदीश मेघवाल, गफ्फार मोहम्मद, कैलाश सुयल, हरिसिंह राव, लालसिंह कितावत, ओमप्रकाश प्रजापत काका, नारायण जाट, मोतीसिंह झाला, राजकुमार माली, भूपेंद्र धाबाई फतह नगर, सतीश मेहरा, अभयसिंह चौहान, हीरालाल खटीक, बसंत त्रिपाठी, कैलाश गोस्वामी, मनोहर गुर्जर, अल्ताफ, नरपत सिंह राव और गणेश गुर्जर सहित सैकड़ों निष्ठावान कार्यकर्ता मौजूद थे। यह बैठक राजस्थान में लोकतांत्रिक मूल्यों की बहाली हेतु कांग्रेस के संकल्प और सांगठनिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक निर्णायक कदम मानी जा रही है।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story