मावली विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू की अगुवाई में राजीव गांधी कांग्रेस कार्यालय मावली में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया।

कार्यक्रम में मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश चेचानी, देहात जिला उपाध्यक्ष अशोक वैष्णव, ब्लॉक प्रवक्ता बंशीदास वैरागी, महेश पालीवाल, मावली नगर अध्यक्ष राधाकृष्ण शर्मा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भूपेंद्र गुर्जर, मावली नगरपालिका उपाध्यक्ष मोहम्मद असरार, पार्षद मोहित सियाल, रतन खटीक, शुभम वैष्णव, हीरालाल भील, पुरण सिंह राव, कमलेश भील, अल्ताफ, बाबूलाल गायरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शंकर दास वैष्णव, नारायण पालीवाल, इकराम मोहम्मद, मुंशी मोहम्मद, गणेश गुर्जर, मिठालाल कोठारी, रतन लाल जाट, नारायण चौधरी, खेमली एसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष लक्ष्मी लाल सालवी, शंकर सिंह राव, बोतलाल जाट, राकेश वैरागी, रमेश चंद्र जाट, वर्दीचंद डांगी, भगवतीलाल मीणा, नरेश वैरागी, हीरालाल खटीक, आसिफ पठान, दिव्यांशु गुर्जर, पवन खटीक, जीतू रैगर, किशन खटीक, प्रकाश भील, ओम प्रकाश रैगर, राजू रैगर, आतिक मोहम्मद, खूबीलाल रेगर, नरेंद्र वीरवाल, सूरज खटीक और आसिफ सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस दौरान महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के योगदान को स्मरण करते हुए उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के साथ दोनों महापुरुषों की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

नाम: भूपेश प्रजापत

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: मावली (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति और क्राइम (अपराध)

परिचय 

भूपेश प्रजापत मावली क्षेत्र के ग्राउंड रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय राजनीति और आपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही वह क्षेत्र की जन समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों व उनकी जांच पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

भूपेश प्रजापत शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं।

Next Story