फतहनगर। मावली तहसील क्षेत्र के चुण्डावत खेड़ी गांव में इन दिनों जंगली सुअरों के आतंक से किसान परेशान और चिंतित हैं। गांव और आसपास के खेतों में जंगली सुअरों के 3 से 4 झुंड लगातार घुसकर खड़ी फसलों को रौंद रहे हैं, जिससे किसानों की फसलें चौपट हो रही हैं।

गांव के कृषक मोहन सिंह चुंडावत के खेत से सामने आए एक हालिया वीडियो में जंगली सुअरों के हमले से मक्के (मकई) की हरी-भरी फसल पूरी तरह उजड़ी हुई दिखाई दे रही है। खेत में मक्के के पौधे जमीन पर टूटकर गिरे पड़े हैं, जबकि भुट्टों को भी भारी नुकसान पहुंचाया गया है।

पीड़ित किसान मोहन सिंह सहित क्षेत्र के अन्य ग्रामीणों ने बताया कि जंगली सुअरों के झुंड अचानक खेतों में दाखिल हो जाते हैं। इससे किसानों की पूरी मेहनत पर पानी फिर रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, यदि जल्द ही जंगली सुअरों के आतंक पर नियंत्रण नहीं पाया गया तो किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।

स्थानीय किसानों ने प्रशासन और संबंधित वन विभाग के अधिकारियों से मामले का तुरंत संज्ञान लेने की मांग की है। किसानों ने जंगली सुअरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील करते हुए कहा है कि बची हुई फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।

चुण्डावत खेड़ी में जंगली सुअरों के लगातार खेतों में घुसने से किसानों के सामने खड़ी फसलों को बचाने की चुनौती बनी हुई है। ग्रामीण अब प्रशासन और वन विभाग की ओर से त्वरित कार्रवाई और राहत की उम्मीद लगाए हुए हैं।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story