मावली में चामुंडा माता के 46वें मेले के उद्घाटन की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस मेले का उद्घाटन 26 अक्टूबर को होगा। इस बार पहली बार मेले का आयोजन नगर पालिका मावली के नेतृत्व में किया जा रहा है।

मावली के नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश मीणा ने बताया कि हर वर्ष की भांति विषनजी का छापर में आयोजित होने वाला मेला इस बार नगर पालिका मावली के नेतृत्व में आयोजित होगा। मेले को लेकर विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की तैयारियां की जा रही हैं। इसके साथ ही दुकानों के लिए प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया भी चल रही है।

मेले का उद्घाटन सांसद चंद्र प्रकाश जोशी करेंगे। कार्यक्रम में उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली तथा मावली विधायक प्रत्याशी एवं प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

चामुंडा माता को त्रिशूल के रूप में मेले में ले जाया गया। धार्मिक आस्था से जुड़े इस आयोजन में रंगारंग कार्यक्रमों और दुकानों की व्यवस्था के साथ 46वें मेले की तैयारियां की जा रही हैं।

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

नाम: भूपेश प्रजापत

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: मावली (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति और क्राइम (अपराध)

परिचय 

भूपेश प्रजापत मावली क्षेत्र के ग्राउंड रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय राजनीति और आपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही वह क्षेत्र की जन समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों व उनकी जांच पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

भूपेश प्रजापत शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं।

Next Story