श्री व्यापार मंडल मावली द्वारा उपखण्ड अधिकारी महोदय रमेश सिरवी को ज्ञापन दिया गया, जिसमें मावली के जो भी आने के प्रमुख मार्ग हैं, वहां मिनी हाई मास्क लाइट के साथ कैमरे लगाने का अनुरोध किया।

प्रशासन का आश्वासन

ज्ञापन को लेकर "उपखण्ड अधिकारी महोदय जी ने अति शीघ्र यह कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया"। मिनी हाई मास्क लाइट के साथ कैमरे लगने से ग्रामीणों व आने जाने वाले लोगों को सुरक्षा के साथ सुविधा मिलेगी।

चिन्हित किए गए प्रमुख मार्ग और स्थान

  • (1) अखाड़ा हनुमान मंदिर से मावली गांव वाली रोड
  • (2) पलाना एंडरब्रिज से राडा जी बावजी के बीच
  • (3) फ़तहनगर नाथद्वारा रोड गेंग्ट चौराहा
  • (4) मेन हाइवे से जिला अस्पताल रोड
  • (5) पुराना बस स्टैण्ड से रेलवे स्टेशन के बीच
  • (6) मुख्य चोराहे पर कैमरे
  • (7) गारीयावास से रेलवे स्टेशन मुख्य मार्ग पर
  • (8) काटा वाडी वाली रोड पर वाड़ी वाले बालाजी के यहाँ

प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति

ज्ञापन देने के दौरान व्यापार मण्डल अध्यक्ष निर्मल कुमार लोढ़ा, महामंत्री महेन्द्र बोकाडीया और गणपत सिंह राव उपस्थित

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story