फतहनगर। पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली में आयोजित 17 एवं 19 वर्ष छात्र वर्ग की खंड स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न विद्यालयी टीमों ने हिस्सा लेकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के जनरल रेफरी एवं शारीरिक शिक्षक घनश्याम मेघवाल ने बताया कि 17 वर्ष आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में एसआरएम असोलियो की मादड़ी ने उदयपुर पब्लिक स्कूल मावली को हराकर खंड स्तरीय चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।

वहीं 19 वर्ष आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहनगर ने गुलाब ग्लोरी उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहनगर को पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। दोनों आयु वर्गों की विजेता टीमें अब जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मावली खंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।

समापन समारोह की अध्यक्षता एसीबीओ सुखलाल गुर्जर ने की। मुख्य अतिथि उप जिला शिक्षा अधिकारी (खेलकूद) लक्ष्मण दास वैष्णव रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में हरिसिंह राजावत, बसंती लाल, प्रवीण जैन, रमेश चंद्र शर्मा, अब्दुल गनी एवं बाबूलाल रावत उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भामाशाह अंकित लावटी एवं गिरीश पालीवाल की ओर से विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ निरंतर मेहनत करने तथा जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शारीरिक शिक्षक दिनेश चंद्र शर्मा, भगवती लाल शर्मा, ताहिर खान, छगन बारोठ, दीपक कुमार गुसर, हिम्मत सिंह, कैलाश जोशी, कुलदीप सोनवाल, अल्का व्यास, अनिल टांक, मनोहर मीणा, अजय चौधरी, प्रकाश जगरवाल, भगीरथ जाखड़ एवं दिनेश शर्मा का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

समापन अवसर पर जिला समन्वयक स्वीप डॉ. देवी लाल गर्ग एवं अतिरिक्त ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सुखलाल गुर्जर ने सभी खिलाड़ियों, शारीरिक शिक्षकों एवं ग्रामवासियों को मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से अपने परिवारजनों एवं परिचितों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की। इस तरह प्रतियोगिता का समापन खेल उपलब्धियों के साथ मतदान जागरूकता के संदेश के साथ हुआ।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story