भाजपा मावली कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष कैलाश गाडरी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और मिठाई खिलाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही साफा पहनाकर भी उनका सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में मावली विधानसभा संयोजक रोशनलाल सुथार, महामंत्री बादलदेव सिंह राणावत सहित भंवर सिंह, पिंटू जोशी, बादल शर्मा, महेंद्र सिंह, चंद्रशेखर शर्मा, सोहन गाडरी, राजेंद्र भट्ट, धीरज भट्ट, गोपाल जाट, मनोज शोभावत, करण जाट, लखन सोनी, एवं बाबूलाल मेघवाल की उपस्थिति रही।

इस दौरान जगदीश पुरोहित, अशोक जोशी, विनोद, देवीलाल राठौड़, मुकेश जाट, शांतिलाल सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह उत्सवपूर्ण रहा और संगठनात्मक एकता का प्रदर्शन देखने को मिला।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story