मावली: बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव हेतु 85% मतदान, अधिवक्ताओं में दिखा उत्साह
105 मतदाताओं में से 89 ने डाला वोट, उपखण्ड अधिकारी और बार एसोसिएशन अध्यक्ष के मार्गदर्शन में शांतिपूर्ण प्रक्रिया संपन्न।

मावली बार एसोसिएशन कार्यालय में मतदान प्रक्रिया के दौरान उपस्थित चुनाव अधिकारी, बार एसोसिएशन पदाधिकारी और प्रशासनिक टीम।
मावली में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान (BCR) चुनाव को लेकर इस बार अभूतपूर्व उत्साह और कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जहां 23 पदों के लिए कुल 234 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी क्रम में मावली में मतदान प्रक्रिया उत्साह, अनुशासन और जागरूकता के साथ सम्पन्न हुई।
कुल 105 मतदाताओं में से 89 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूती प्रदान की। उच्च मतदान प्रतिशत ने अधिवक्ता समाज की सक्रियता और चुनाव के प्रति गंभीरता को स्पष्ट रूप से दर्शाया। पूरी मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुई।
उपखण्ड अधिकारी मावली श्री रमेश सीरवी पुनाडिया तथा बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में चुनाव निष्पक्ष रूप से आयोजित किए गए। इस दौरान बार एसोसिएशन चुनाव अधिकारी अधिवक्ता ओम प्रकाश, पंकज चौधरी, शैलेश कुमार मीणा महासचिव, दीपक बड़गुर्जर उपाध्यक्ष, मदन नागदा, आशीष शर्मा, घनश्याम पालीवाल, पूरन लोहार, कल्याण सिंह, भेरू लाल खटीक, कमलेश जैन, शंकर लाल डांगी, कुन्दन सिंह झाला, खुमान सिंह, सुशील कुमार हिनोनिया, जितेन्द्र लक्षकार, खूबिलाल रैगर, प्रदीप सेन, उमेश सेन, विकाश सोनी, भावेश टेलर, करण जाट, राकेश प्रजापत सहित अन्य अधिवक्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा।
मतदान अधिकारी बसन्ती लाल, रमेश शर्मा, विनोद कुमार, महावीर सिंह तथा सहायक योगेश गोयल, भोली राम आदि की टीम ने पूरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया। मावली में शांतिपूर्ण एवं उच्च मतदान के लिए बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने सभी का धन्यवाद एवं आभार जताया और कहा कि अधिवक्ता समाज न केवल जागरूक है, बल्कि अपने अधिकारों और प्रतिनिधित्व को लेकर पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
